बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

Big News -पटना में दैनिक अखबार के संवाददाता ने प्रेम प्रसंग में जदयू नेत्री गर्लफ्रेंड के कहने पर खुद को गोली से उड़ाया

पटना में पत्रकार विशाल कुमार ने अपने घर पर खुद को गोली मार ली। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। विशाल का उसकी गर्लफ्रेंड जदयू नेत्री वंदना से विवाद चल रहा था। वो उसे सुसाइड के लिए उकसा रही थी। विशाल ने मेल पर सुसाइड नोट भी लिखा है। जिसे उसने अपनी बहन के वॉट्सऐप पर भी भेजा है।

1,534

पटना Live डेस्क। राजधानी पटना के खगौल से राष्ट्रीय सहारा व हिंदुस्तान अखबार में दैनिक संवाददाता के रूप में समाचार संकलन करने वाला पत्रकार विशाल कुमार प्रेम प्रसंग में अपनी गर्लफ्रेंड कथित जदयू नेत्री वंदना सिंह के कहने पर कनपटी में पिस्टल से गोली मार ली। यह वारदात खगौल के गाड़ीखाना स्थित पत्रकार विशाल सिंह के अपने घर में हुई है । गोली की आवाज सुनते ही परिवारवालों में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों और परिवार वालों की मदद से घायल अवस्था में पत्रकार को इलाज के लिए दानापुर के हाईटेक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देख डाक्टरों ने आईजीआईएमएस रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड़ गई। आनन-फानन में पटना खगौल दानापुर मनेर फुलवारी के दर्जनों की संख्या में पत्रकार अस्पताल पहुंचे। वही खगोल व दानापुर पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

बताया जाता है कि खगौल के पत्रकार विशाल कुमार का एक जदयू नेत्री वंदना सिंह से साथ अफेयर चल रहा था। पत्रकार के घर वाले और दोस्त भी बराबर उसे इस रिश्ते से अलग हटने को कह रहे थे लेकिन वह जदयू नेत्री सह गर्लफ्रैंड के चंगुल से खुद को आजाद नही कर सका और एक दिन ऐसा भी आया कि जब उसे उसकी गर्लफ्रेंड ने कहा कि वह अपने घर पर अपनी मां के साथ मौजूद है और उसे दम है तो अपने सुसाइड का खबर मुझे टीवी पर अभी दिखाएं। इतना सुनने के बाद आवेश में आकर पत्रकार ने अपने पास रहे एक पिस्टल से कनपटी में सटाकर गोली मार ली। गोली उसके दिमाग को चीरते हुए कई महत्वपूर्ण हिस्सों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। बुरी तरह जख्मी पत्रकार विशाल को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

                            इस मामले में उसके परिवारवाले समेत इलाके के पत्रकार कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं स्थानीय पत्रकारों का कहना है कि अभी उसकी जान बचाने का प्रयास किया जा रहा है और फिलहाल आईजीआईएमएस में भर्ती कराने की प्रक्रिया की जा रही है। पत्रकारिता जगत के लोगों का कहना है कि आवेश में आकर और प्रेम प्रसंग के मामलों में आकर एक पत्रकार को ऐसी घटना से खुद को परहेज करना चाहिए। वही कुछ पत्रकारों का कहना है कि उसकी गर्लफ्रेंड है उसके परिवार वाले पत्रकार विशाल पर कई तरह का अनर्गल आरोप लगा रहे थे और उसे मानसिक तौर पर प्रताड़ित कर रहे थे जिसके चलते ही उसने खुद को गोली से उड़ा लिया। महाभारत पूरा मामला पुलिस के जांच पर टिका हुआ है पुलिस के अधिकारी इस मामले में अनुसंधान के बाद ही सही सही बात का पता लगा पाएंगे कि पूरी घटना किस तरह घटित हुई। फिलहाल पत्रकार जगत के लोग उसकी जान बच जाने की प्रार्थना कर रहे हैं।

विशाल अपनी माता जी के साथ

घटना के बारे में बताया जाता है कि पत्रकार विशाल ने खुद को गोली मारने से पहले एक लंबा चौड़ा सुसाइड नोट भी लिखा है। इसमें लिखा है कि मुझे सुसाइड के लिए वंदना और उसके बच्चों ने उकसाया है। वंदना ने मुझसे कहा कि मैं घर पर लाइसेंसी पिस्टल छोड़कर आई हूं। दम है तो खुदकुशी कर के दिखाओ। मैं मां के घर टीवी के सामने बैठी हूं। सभी के साथ बैठकर तुम्हारी मौत की खबर देखूंगी। इसके बाद विशाल ने वंदना को कई फोन किए लेकिन उसने नहीं उठाया।इसी आखिरी कॉल के बाद उसने उसने सुसाइड नोट लिखा और खुदको गोली मार ली।

विशाल ने सुसाइड नोट में बताया कि वंदना और उसने 2 अक्टूबर 2020 को शादी कर ली थी। वंदना जदयू नेता है। विशाल ने ये भी लिखा है कि वंदना का रसूखदारों से संपर्क है उसने ही अपने पति की भी हत्या कराई थी। विशाल ने मेल पर अपना सुसाइड नोट छोड़ा है। इसमें वंदना के उकसाने का जिक्र किया है।

अपने पति की हत्या में वंदना का हाथ 

पति की हत्या मैं कहीं ना कहीं वंदना सिंह का हाथ है। पति की मौत के बाद वंदना का शुभम कुमार सिंह जो कि डॉक्टर कौशल का छोटा भाई है उससे अफेयर था। शुभम ने भी परेशान होकर सुसाइड की कोशिश की थी। जिसका इलाज पारस अस्पताल में चल रहा था। इसका सारा खर्च वंदना उठाती थी। वंदना लोगों को ऐसे पहले  फंसाती है और काम निकलने के बाद छोड़ देती है।

 सुसाइड के लिए मजबूर करने लगी 

मेरे साथ भी वंदना ने ऐसा ही किया। मुझसे कई काम करवाए, लेकिन कुछ भी नहीं दिया। इसके बाद मुझे सुसाइड करने के लिए मजबूर करने लगी।  मैनउसको एप्पल का फोन और ब्रेसलेट मैंने गिफ्ट किया था पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है। वंदना से भी पूछताछ की तैयारी है। साथ ही पुलिस अधिकारी विशाल के लिखे सुसाइड नोट की जांच कर रहे हैं।

Comments are closed.