बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

पटना को मिली बड़ी सौगात, CM ने डबल डेकर फ्लाईओवर का किया शिलान्यास

487

पटना Live डेस्क। बिहार की राजधानी पटना को सरकार ने बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अशोक राजपथ में डबल डेकर फ्लाइओवर का शिलान्यास किया। 422 करोड़ की लागत से इस फ्लाइओवर का निर्माण होगा। इस फ्लाईओवर के बन जाने के बाद अशोक राजपथ पर जाम नहीं लगेगा।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को अभी-अभी राजधानी पटना के अशोक राजपथ में डबल डेकर फ्लाईओवर का शिलान्यास किया। अशोक राजपथ पर कारगिल चौक, गांधी मैदान से साइंस कॉलेज भाया पीएमसीएच यह डबल डेकर फ्लाईओवर जब बनकर तैयार हो जाएगा तो इस रोड में जाम नहीं लगेगा। पीएमसीएच जाने वाले मरीजों को भी काफी राहत मिलेगी।
डबल डेकर फ्लाईओवर के शिलान्यास के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उपमुख्यमंत्री तारकिशो प्रसाद, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, मेयर सीता साहू समेत अन्य मंत्री व विभाग के वरीय अधिकारी मौजूद रहे। शिलान्यास कार्यक्रम का सोशल मीडिया पर लाइव प्रसारण किया गया। इसके पहले मुख्यमंत्री ने भूमि पूजन कर इस डबल डेकर फ्लाईओवर की नींव रखी। मंच पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बुके देकर स्वागत किया गया।

Comments are closed.