बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

पटना IGIMS के थर्ड फ्लोर का छत गिरा, एक मजदूर घायल, अभी और मजदूरों को ढूंढा जा रहा

535

पटना Live डेस्क। पटना के IGIMS अस्पताल में बड़ा हादसा टल गया। देखते ही देखते अचानक अस्पताल के थर्ड फ्लोर की छत धरासायी हो गयी। अचानक छत भर-भराकर गिर गया। नवनिर्मित कैंसर भवन की दीवार और छत गिर गयी। एक मजदूर के घायल होने की बात सामने आ रही है। घटना से पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया। हादसे के वक्त वहां मजदूर काम कर रहे थे।
बताया जा रहा है कि दीवार तोड़ने के दौरान हादसा हुआ। कुछ मजदूर दीवार को तोड़ने का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक भरभरा कर छत गिर गयी। एक साल पहले यानी 22 सितंबर 2020 को कैंसर भवन का उद्घाटन हुआ था। सीएम नीतीश ने स्टेट कैंसर भवन का उद्घाटन किया था।
अस्पताल अधीक्षक डॉ मनीष मंडल ने कहा है कि जिस दौरान यह हादसा हुआ, उस वक्त दीवार तोड़ने की कार्रवाई की जा रही थी। एक व्यक्ति दीवार के किनारे मोबाइल से बात कर रहा था। वही व्यक्ति घायल हुआ है। उसके पैर की हड्डी टूट गई है। और मजदूरों की तलाश चल रही है। उन्होंने कहा कि बड़ी मशीन को लगाने के लिए बीच के दीवार को तोड़ने की कार्रवाई की जा रही थी। इस बीच छत गिर गया।

Comments are closed.