बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

नालंदा में 6 लोगों की हत्या मामले में नीतीश कुमार पर भड़क गए पप्पू यादव

1,063

पटना Live डेस्क। जन अधिकारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव एक बार फिर CM नीतीश कुमार पर बहुत भड़क गए हैं। नालंदा में हुई छह लोगों की हत्या के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कई सवाल दागे है। बीते बुधवार को नालंदा में जमीन विवाद में एक ही परिवार के छह लोगों को मौत के घाट उतारे जाने को लेकर गुरुवार को पप्पू यादव ने ट्वीट कर कहा कि यह घटना दर्शाती है कि यहां सरकार नाम की कोई चीज नहीं है।
पप्पू यादव ने नीतीश कुमार से कहा, “सबसे पहले सीएम साहब अपने गृह जिले नालंदा में कानून का राज स्थापित करें। जिस तरह वहां नरसंहार हुआ है, वह दर्शाता है कि यहां सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। वहां एक ही परिवार के छह लोगों को मौत के घाट उतार दिया है। मैं जेल में हूं, उनके आंसू नहीं पोछ सकता! CM उनके घर जाएं, न्याय दिलाएं!”


गौरतलब हो कि नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में 50 बीघा जमीन के विवाद में बीते बुधवार को एक ही परिवार के छह लोगों की हत्या कर दी गई है। घटना जिले के छबीलापुर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव की है। वर्षों पुराने जमीन विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। देखते-देखते दोनों पक्ष के लोगों ने गोलीबारी शुरू कर दी।

Comments are closed.