बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

Rohtas News-रोहतास में बारात से लौट रही स्कॉर्पियो गड्ढे में पलटी, दो बच्चों की मौत

363

पटना Live डेस्क। बिहार के रोहतास जिले में रफ्तार के कहर से तबाही मची। जहां बारात से लौट रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पानी भरे गड्डे में पलट गई। हादसे में गाड़ी में सवार दो बच्चों की मौत हो गई, तीन महिलाओं की हालत गंभीर बतायी जा रही है।घटना भानस ओपी क्षेत्र के डोईया के पास NH-30 की है। जानकारी के मुताबिक सभी लोग पिठबैया से एक बारात से लौट रहे थे। इसी दौरान डोईया के पास हादसा हो गई। जिसमें 8 साल का प्रकाश कुमार तथा 12 साल की शीलू की मौत हो गई। जबकि 3 महिलाएं घायल हो गई हैं। घायलों को पहले कोचस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। उसके बाद बेहतर इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

मृतक बच्चा प्रकाश सतसा गांव की और शीलू कुमारी पुरहरा गांव की निवासी थी। यह सभी लोग एक बारात से लौट रहे थे। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। हादसे की सूचना के बाद भानस ओपी पुलिस ने दोनों बच्चों के शव को बरामद कर लिया है। जिसके बाद पोस्टमार्टम के लिए शवों को अस्पताल भेजे जाने की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है।

Comments are closed.