बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG News – लोजपा के नालन्दा जिला अध्यक्ष का बेटा निकला कुख्यात लुटेरा, हुआ गिरफ्तार खुला बैंक लूट का राज़

525

केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के जिला अध्यक्ष का बेटा बैंक लूट के मामले में झारखंड से गिरफ्तार किया गया है। पकड़ में आए इस अपराधी ने बैंक लूट की कई घटनाओं को अंजाम दिया था।

पटना Live डेस्क। कोरोना के प्रकोप से निढाल हो रहे बिहार में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।विगत  वर्ष के आखरी महिनो में नालन्दा जिले मेंं लुटेरों ने बैंको को निशाना बनाया था और ताबड़तोड़ बैंक लूट की घटनाओं को अंजाम दिया था। दरअसल, नालंदा जिला में देना बैंक की शाखा को 23 दिसंबर को लूट लिया गया था। उक्त लूट कांड के मास्टर माइंड और उसके साथी को पुलिस ने रांची से दबोच लिया है।

नालंदा जिले की विशेष पुलिस टीम ने रांची के बरियातु थाना इलाका से अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। बिहार की पुलिस ने बरियातू पुलिस की मदद से इन आरोपियों को एक अपार्टमेंट के चौथे फ्लोर पर स्थित फ्लैट से गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार अपराधियों में लोजपा के नालंदा जिलाध्यक्ष राजू पासवान का पुत्र शशि पासवान और बिहारशरीफ के गढ़पर निवासी प्रभात कुमार सिंह का पुत्र गोल्डी शामिल है। गिरफ्तार दोनों अपराधियों का चेन बिहार जहानाबाद के एक गिरोह से जुड़ा है, जो अंतर राज्यस्तर पर बैंक लूट की घटनाओं को अंजाम देता है। गिरफ्तार दोनों अपराधियों से पूछताछ की जा रही है।

बेहद शातिर है कुख्यात लुटेरा है शशि

अमूमन आप ने देखा होगा लूट, हत्या समेत अन्य जुर्मों को अंजाम देकर शातिर अपराधी इलाका बदल कर छिप जाते हैं। अपराध जगत में इसे अंडर ग्राउंड होना कहते है। कांड को अंजाम देकर शशि भी रांची में आकर छुप गया था। दरअसल नालंदा के लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के जिला अध्यक्ष राजू पासवान के पुत्र शशि पासवान को पुलिस ने बैंक लूट के मामले में गिरफ्तार किया है। शशि कई लूटकांड का आरोपी है। चार महीन पहले राजगीर थाना क्षेत्र के पिलखी स्थित देना बैंक से चार लाख इक्यानवे  हजार रुपये की लूट हुई थी। इस मामले में भी शशि की संलिप्तता मिली थी। इस लूट के बाद से ही पुलिस उसे पकड़ने की कोशिश में लगी थी। लेकिन कामयाबी उसे अब मिली है। शशि लूटकांड को अंजाम देने के बाद झारखंड में जाकर छिप गया था। बिहार पुलिस ने उसे झारखंड पुलिस की मदद से रांची के बरियातू से गिरफ्तार किया है।

लूट की कई घटनाओं में रहा हैं शामिल

मिली जानकारी के अनुसार शशि बिहारशरीफ के सोहसराय स्थित केनरा बैंक लूटकांड में शामिल था। केनरा बैंक में दो साल पहले 36 लाख रुपए की लूट हुई थी। इस मामले में शशि को जेल भी भेजा गया था। जमानत पर बाहर आने के बाद वह फिर से लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। मामले में नालंदा के एसपी नीलेश कुमार ने बताया कि शशि पर सोहसराय केनरा बैंक लूट, राजगीर के देना बैंक लूट के साथ-साथ एलआईसी कर्मी से दो लाख से अधिक की लूट, एकंगरसराय में ग्रामीण बैंक के कर्मी से 91 हजार की लूट के साथ-साथ कई अन्य आपराधिक मामले दर्ज है। पकड़ में आने से बाद उससे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही उसके सभी साथियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

Comments are closed.