बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

Covid 19 : बिहार में मिले नौ और कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 475

349

बिहार के भोजपुर जिले में छह, कैमूर में दो और बक्सर में एक मरीज के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि के बाद आज राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 475 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने यहां बताया कि आज दोपहर आई स्वाब सैंपल जांच रिपोर्ट में बक्सर जिले में चार महिला और दो पुरुष के संक्रमण की चपेट में आने की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि जिले के आरा में 43 और 45 वर्ष की दो, हनुमान टोला में 32 वर्ष की एक और सकड्डी में 35 वर्ष की एक महिला तथा बिहिया में एक साल का बच्चा और जगदीशपुर में 33 वर्ष का एक युवक पॉजिटिव हुआ है।

 

श्री कुमार ने बताया कि कैमूर जिले के पुलिस लाइन में 25 वर्ष की एक महिला और 50 वर्ष के एक पुरुष तथा बक्सर के नया भोजपुर में 13 वर्ष की एक किशोर भी संक्रमण का शिकार हुई है। उन्होंने बताया कि सभी मरीज पूर्व में संक्रमित हुए लोगों के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुए हैं। इनके बारे में सभी आवश्यक जानकारियां जुटाई जा रही है।

Comments are closed.