बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

मुंबई तीसरी बार बना चैंपियन, आखरी गेंद के रोमांच ने बढाई धड़कने

268

पटना Live डेस्क। हैदराबाद में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 10 का फाइनल मुकाबला मुंबई इंडियंस और राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के बीच खेला गया। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने आई मुंबई इंडियंस की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 129 रन बनाए। अब पुणे की टीम को खिताबी जीत के लिए 130 रनों की दरकार थी। लेकिन इस लो स्कोर गेम में अंतिम ओवर का रोमांच ने दर्शकों के दिलो की धड़कने बढ़ा दी।

कुछ ऐसे जीती मुंबई

अंतिम ओवर में राइजिंग पुणे को कप पर कब्जा करने के लिए 11 रन चाहिए थे। गेंदबाज थे मिचेल जॉनसन
मनोज तिवारी ने पहली गेंद पर चौका लगाया।दूसरी गेंद पर मनोज कैच आउट हो गए।

अब जीत के लिए 4 गेंदों में 7 रन चाहिए थे। तीसरी गेंद पर स्मिथ ने छक्का लगाने की कोशिश की, लेकिन स्वीपर कवर पर अंबाती रायुडू द्वारा कैच हो गए।चौथी गेंद पर वाशिंगटन सुंदर ने सिंगल लिया…..पांचवीं गेंद पर क्रिश्चियन ने दो रन लिए।

                   अंतिम गेंद पर जीत के लिए चार रन चाहिए थे। लेकिन क्रिश्चियन दो रन ही ले पाए,वहीं तीसरा रन लेते समय सुंदर रनआउट हो गए और मुंबई ने एक रन से जीत दर्ज कर ली।

Comments are closed.