बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

CCTv फुटेज- पटना में एक माँ ने अपने दो दुधमुहे बच्चों संग कुए में लगाई मौत की छलांग, मचा कोहराम

महिला के दोनों बच्चों के साथ कुएं में कूदने की घटना का CCTV फुटेज सामने आया है,अभी तक मृतकों की पहचान नही हो पाई है, वही इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर viral हो गया है।

1,034

पटना Live डेस्क। बिहार की राजधानी पटना के बिक्रम इलाके में रविवार दोपहर दिल दहला देने वाली घटना देखने को मिली। एक महिला ने अपने दो बच्चों को कुएं में फेंकने के बाद खुद भी कूदकर आत्महत्या कर ली। तीनों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बिक्रम थाना पुलिस को दी। थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और फिर महिला और दोनों बच्चों के शवों को कुएं से निकाला गया।

CCTV फुटेज से मिली दहलाने वाली तस्वीरें

महिला के दोनों बच्चों के साथ कुएं में कूदने की घटना का CCTV फुटेज सामने आया है। CCTV फुटेज से सामने आई तस्वीरें दिल दहला देने वाली हैं। जानकारी मिलते ही कुएं के पास गांव के सैकड़ों लोग जमा हो गए। लोग शव को पहचानने की कोशिश करने लगे। इसके बावजूद खबर लिखे जाने तक मां और दोनों बच्चों की पहचान नहीं हो सकी है।

पहले बच्चे को फेंका फिर खुद कूदी

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि महिला पहले कुएं के पास पहुंची। उसने देखा कि जब कोई आसपास नहीं है तभी पहले गोद में लिए मासूम को फेंका, उसके बाद करीब तीन साल के बच्चे को भी धक्का दे दिया। दोनों बच्चों को कुएं में फेंकने के बाद महिला खुद भी कूद गई। काफी देर बाद घटना की जानकारी हुई।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में ले लिया है। महिला की पहचान नहीं हो पाई है।

पुलिस तीनों की पहचान की कवायद में

वही घटना के बाबत बिक्रम थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आसपुर गांव के नजदीक एक कुएं में महिला के अपने दो बच्चों के साथ कूदकर आत्महत्या कर लेने की सूचना मिली थी। शव को कुएं से निकाल लिया गया है। पुलिस महिला व उसके दोनों बच्चों की पहचान कराने की कोशिश कर रही है।

Comments are closed.