बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

मौसम विज्ञान केंद्र ने जारी किया पूर्वानुमान, बिहार के छह जिलों में आज भी बारिश के आसार

521

पटना Live डेस्क। बिहार में बारिश का सिलसिला अक्‍टूबर महीने के आखिर तक जारी है। मानसून की विदाई के बाद भी बंगाल की खाड़ी से होते हुए बिहार के ऊपरी हिस्सों में चक्रवाती हवा सक्रिय है। इसके कारण शुक्रवार को प्रदेश के छह जिलों में बारिश के आसार हैं।

विभाग की मानें तो शनिवार से राज्‍य के ज्‍यादातर जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। फिलहाल बारिश और बादल छाए रहने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। सुबह और रात को हल्की ठंड भी होने लगी है।अभी पुरवा हवा चल रही है। पछुआ हवा के आगमन के साथ ही ठंड का अहसास बढ़ने लगेगा।

मौसमी प्रभाव के कारण उत्तर-मध्य प्रभाव के सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर के एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश के आसार है। हालांकि, प्रदेश के अन्य भागों में शुक्रवार से मौसम पूर्ण रूप से सामान्य हो जाएगा।

Comments are closed.