बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

ललन सिंह ने तैयार की JDU की नई टीम, आरसीपी सिंह और उनके लोग नहीं हैं लिस्ट में

523

पटना Live डेस्क। जेडीयू अध्यक्ष की कुर्सी संभालने के बाद पार्टी में संगठन की समीक्षा करने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने आज अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है। नई कमिटी में अध्यक्ष समेत कुल 18 नेता शामिल हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आज नई कमिटी के नाम को सार्वजनिक किया है। टीम में केंद्रीय इस्‍पात मंत्री और पूर्व राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष का नाम नहीं है। आरसीपी सिंह के लोगों का पता साफ हो गया है।


जेडीयू ने एक बार फिर से केसी त्यागी को पार्टी का प्रधान महासचिव बनाया है। जबकि उपेंद्र कुशवाहा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष बनाए गए हैं। गोपालगंज के सांसद डा। आलोक कुमार सुमन को कोषाध्‍यक्ष बनाया गया है। 18 सदस्‍यीय टीम में सांसद रामनाथ ठाकुर को महासचिव बनाया गया है।
इसके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मो अली अशरफ फातमी, पूर्व विधायक रामसेवक सिंह, बिहार सरकार के मंत्री संजय झा, विधान पार्षद गुलाम रसूल बलियावी, आफाक अहमद खान, प्रवीण सिंह, विधान पार्षद कमरे आलम, हर्षवर्धन सिंह को भी महासचिव मनाया गया है। कुल नौ जेनेरल सेक्रेटरी बनाए गए हैं। इसके अलावा पांच सचिव बनाए गए हैं। इनमें सांसद आरपी मंडल, पूर्व विधायक विद्यासागर निषाद, रविंद्र प्रसाद सिंह, राज सिंह मान और राजीव रंजन प्रसाद शामिल हैं।

Comments are closed.