बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG News(वीडियो) Lockdown में जहानाबाद में पुलिस को खदेड़ खदेड़ महिलाओं और ग्रामीणों ने की धुनाई, देखिए

जहानाबाद के मखदुमपुर में वाहन जांच के दौरान पुलिस एवं पब्लिक में हुई झड़प जान बचाकर भागी मखदुमपुर थाने की पुलिस। सागरपुर मोड़ की घटना।

669

पटना Live डेस्क। बिहार में कोरोना कहर के बीच जारी लॉकडाउन मे वाहन जांच के दौरान पुलिस और पब्लिक में जमकर हाथापाई हुई। इस दौरान पुलिस की टीम पर लोगों ने हमला बोल दिया। जिसके बाद जान बचाकर पुलिस को भागना पड़ा। मामला मखदुमपुर सागरपुर मोड़ के पास की है जहां मखदुमपुर थाने की पुलिस वाहन जांच कर रही थी। बिना मास्क और यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों का चालान काट रही थी।

वाहन जांच के दौरान वहां से गुजर रही एक बाइक को पुलिस ने रोका। बाइक पर महिला भी बैठी थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पुलिस ने गाड़ी का पेपर दिखाने की बात कही तब बाइक सवार ने सभी कागजात दिखाया। इसके बावजूद उसका चालान काट दिया गया। फाइन देने के लिए बाइक सवार तैयार नहीं था। तभी आस-पास के लोग पुलिस की इस अवैध वसूली पर भड़क गये और पुलिस टीम पर हमला बोला।

आक्रोशित लोगों ने ईंट-पत्थर से पुलिस पर हमला किया। जीप पर बैठे ड्राइवर को भी पीटा। जिसके बाद जीप को लेकर पुलिस वहां से निकली। इस दौरान लोगों ने काफी दूर तक पुलिस की जीप का पीछा किया। तभी इस दौरान किसी ने मोबाइल से वीडियो बना डाला और उसे वायरल कर दिया।

Comments are closed.