बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

ब्रेकिंग Exclusive(सीसीटीवी फुटेज) पटना में सरकारी अस्पताल से नवजात बच्चे की चोरी, हंगामा

237

बृजभूषण कुमार, ब्यूरो प्रमुख, पटना सिटी

पटना Live डेस्क। राजधानी पटना के दूसरे सबसे बड़े सएकारी अस्पताल NMCH के शिशु वार्ड से एक नवजात बच्चा चोरी होने की घटना को अंजाम दिया गया है। यह बेहद सनसनीखेज बच्चा चोरी की वारदात लगे अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद हो गई है। वही चोरी गए बच्चे के आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर रहे है।                                                                              शनिवार इस अस्पताल से नवजात बच्चे की चोरी की घटना अस्पताल प्रबंधन के दावों पर सवालिया निशान लगा दिया है। बच्चा चोरी होने के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था के खिलाफ रोष प्रकट किया। हंगामा की सूचना मिलते ही अस्पताल के अधीक्षक और स्थानीय आलमगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुँची और आक्रोशित परिजनों को शांत कराया वही अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला पटना सिटी के बाईपास थाना क्षेत्र के मर्चा मरची के रहने वाली है पिछले 8 दिन पहले ही पीड़ित महिला सरोजा देवी ने NMCH अस्पताल में बेटे को जन्म दिया था। अस्पताल में तमाम सुरक्षा कर्मचारी और सीसीटीवी कैमरे लगे हुए है इसके बावजूद भी बच्चा चोरी का घटना पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के दावों पर सवाल खड़ा करती है।

Comments are closed.