बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG News (Live हमला ) अबतक 8 बार – आरा में कन्हैया कुमार के काफिले पर हमला, कई लोग घायल

262

पटना Live डेस्क। एक बार फिर सीपीआई नेता और जेएनयू के पूर्व छात्रा नेता कन्हैया कुमार के काफिले पर हमला हुआ है। इस बार यह हमला आरा में हुआ है।हमले में कई लोग घायल हो गए हैं यह घटना गजराजगंज थाना के बीबीगंज के पास की हैं।

भोजपुर जिले के आरा रमना मैदान में सभा करने आ रहे जेएनयू के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष व सीपीआई नेता कन्हैया कुमार के काफिले पर बीबीगंज बाजार के पास उनका विरोध कर रहे अमासाजिक तत्वों ने हमला कर दिया। इस हमले में कन्हैया की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। किसी तरह पुलिस ने कन्हैया को दूसरी गाड़ी पर बैठाकर आरा की ओर निकाला। आरोप है कि शुक्रवार को जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार के काफिले ने कुछ बाइक सवारों को कुचल दिया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर पथराव कर दिया।

घटना के बाद बड़ी संख्या में पुलिस पहुंची और काफिले को आगे बढ़ाया। जानकारी के मुताबिक़ कन्हैया बक्सर से आरा कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान कन्हैया के काफिले में शामिल कार ने कुछ लोगों को टक्कर मार दी, जिसके बाद बीबीगंज के पास हमला किया गया। उनके साथ के लोगों का कहना है कि हाल के समय में बिहार में कन्हैया कुमार के काफिले पर यह आठवां हमला है। इससे पहले 12 फरवरी को भी कन्हैया के काफिले पर हमला हुआ था। कन्हैया फिलहाल जन गण मन यात्रा पर हैं। पिछले महीने शुरू हुई यह यात्रा एक पखवाड़े बाद पटना में विशाल रैली के साथ समाप्त होगी।

Comments are closed.