बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG Breaking (वीडियो) पटना में जदयू नेता के बेटे की मिली संदिग्ध हालत में लाश, युवक के अगूंठे में फसा था पिस्टल ट्रिगर, मरने से पहले दोस्त को किया था फोन, 3 थानो की पुलिस मौके पर

247

पटना Live डेस्क। राजधानी के पत्रकार थाना क्षेत्र के कांटी फैक्ट्री रोड से एक बड़ी खबर मिल रही है। मिली जानकारी के अनुसार संभावना जताई जा रही है कि एक युवक ने खुदकुशी कर ली है। मकतूल जदयू नेता  का बेटा आयुष बताया जा रहा है। युवक के शव का अंगूठा  पिस्टल का ट्रिगर फसा हुआ है जो उसके खुदकुशी की सम्भावना जता रही हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुचे।

मिली जानकारी के अनुसार नालंदा जिले के रहुई प्रखंड के जदयू प्रखंड अध्यक्ष सह पूर्व मुखिया विनोद कुमार की इकलौते बेटे आयुष की लाश कांटी फैक्ट्री रोड स्थित गांधी नगर स्थित Dental कॉलेज के नज़दीक एक निजी मकान में एक किराये के कमरे में मिली हैं। मृत आयुष के पिता जदयू के प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार उर्फ विनोद मुखिया पार्टी के कदावर नेता सह सांसद आरसीपी सिन्हा के नजदीकी बताएं जाते हैं ।

प्रत्यक्षदर्शियोंं की मानें तो मृत युवक के अंगूठे में पिस्टल का ट्रिगर फसा हुआ था। इससे प्रथम दृष्टा में खुदकुशी की बात सामने आ रही हैं। सुत्रों की मानें तो मृत आयुष उक्त फ्लैट में अपने एक दोस्त अविनाश और लखनऊ निवासी एक लड़की के साथ रहता था। लड़की शनिवार को ही ट्रेन से लखनऊ ख़ातिर रवाना हुई थी। तब आयुष ने अविनाश से कुछ देर अकेला रहने की बात कही थी। दोस्त की बात सुनकर अविनाश कमरे से बाहर चला गया था। वही मिली जानकारी के अनुसार मरने से पहले आयुष ने अपने दोस्त को फोन किया था। इस बात का खुलासा मकतूल के बरामद 2 मोबाइल फ़ोन से हुआ है।

घटना की जानकारी पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छानबीन कर रही हैं। एफएसएल टीम को सूचना दे दी गयी हैं। एफएसएल रिपोर्ट के बाद ही सबकुछ स्पष्ट हो पाएंगा। वही घटना की जानकारी पर पहुचे परिजनों और विनोद मुखिया के समर्थको का हुजूम घटना स्थल पर मौजूद है।

Comments are closed.