बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

Breaking – मुजफ्फरपुर जेल ब्रेक की घटना से मचा कोहराम, कई कैदी हुए फरार, सकते में प्रशासन

1,186

पटना Live डेस्क। कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच बिहार के मुजफ्फरपुर से एक बेहद बड़ी खबर मिल रही है। जहाँ खुदीराम सेंट्रल जेल ब्रेक की घटना हुई है। मिल रही जानकारी के अनुसार जेल में कैद कई कैदी फरार हो गए है। सेंट्रल जेल से कई कैदियों के भागने की बात सामने आ रही है। लेकिन अबतक कितने कैदी फरार हुए है इसकी पुख्ता जानकारी नही मिली है। हालांकि प्रशासन की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है कि कितने कैदी भागे हैं और कितनों को पकड़ा गया है।लेकिन जेल प्रशासन भीतर हिस्से में कैदियों की पहचान और गिनती के माध्यम से छानबीन में जुटा है।

वही, बकौल स्थानीय लोगों के तीन-चार क़ैदियों के भागने की सूचना मिल रही है। कैदियों  के फरार होने की सूचना मिलने के बाद जेल प्रशासन, पुलिस और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओ पूर्वी कुंदन कुमार और डीएसपी टाउन नाम नरेश पासवान मौके पर पहुंच गए। जेल से भागे कैदियों की धरपकड़ के लिए पुलिस शहर की सीमा को सील गहन छानबीन कर रही है।

बताया जा रहा है कि जेल से कैदियों के फरार होने की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस महकमे के वरीय अफसरों ने पुलिस को कार्रवाई का आदेश दिया है। बताया जा रहा है की कैदी पीछे की दीवार को फांद मिठनपुरा थाना क्षेत्र के तीन पोखरिया इलाके में घुसे हैं। वहीं, सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर कैदियों की धर पकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

मुजफ्फरपुर के काली वाली रोड तीन पोखरिया के रहने वाले रणजीत मलिक ने बताया कि पहले दो लड़के भागते हुए देखे गए।उनमें से एक शख्स हाफ पैंट और हाफ शर्ट पहना हुआ था। जबकि दूसरा शख्स उजला कलर का शर्ट और पैंट पहना था। इसपर रणजीत ने प्रशासन को जानकारी दी।तब जाकर पुलिस ने देखा कि दोनों कीचड़ में छिपे हुए थे। पुलिस ने फ़ौरन दोनों को दबोच लिया। भागे हुए कैदियों को पकड़ने के लिए मिठनपुरा नगर और बेला थाना की पुलिस छापेमारी कर रही है। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है

Comments are closed.