बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

बिहार में दबंगई व हैवानियत का चरम जिंदा लड़की को दफनाने की कोशिश, पढ़िये- क्यों?

213

पटना Live डेस्क। बिहार में एक बार फिर से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां जमीन विवाद में कुछ लोगों ने एक लड़की को ज़िंदा दफनाने की कोशिश की। यह मामला है बिहार के समस्तीपुर का जहां दबंगों ने लड़की को गड्ढे में डालकर ऊपर से मिट्टी डाल दी लड़की का सिर्फ सिर बाहर था। गांव वालों ने किसी तरह से लड़की को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह घटना जिला समस्तीपुर के गोविंदपुर गांव की है। जहां जमीन के विवाद में दबंगों ने 19 साल की लड़की को जिंदा दफनाने की कोशिश की। दबंगों ने ट्रैक्टर की ट्रॉली में लदी मिट्टी को लड़की के ऊपर डाल दिया लड़की का पूरा शरीर मिट्टी के नीचे दब गया, सिर्फ उसका सिर बाहर था। जब गांववालों ने लड़की को देखा तो मिट्टी को हटाकर उसे बाहर निकाला। तब तक लड़की बेहोश हो गई गांववालों ने बेहोशी की हालत में लड़की को रोसड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया।
घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।लड़की की मां साबड़ा खातून के बयान पर रोसड़ा थाना में मामला दर्ज किया गया है।

Comments are closed.