बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

विवादित जमीन पर शव दफनाने को लेकर दो पक्षो में विवाद, मामला शांत करने पहुची पुलिस ने चलाई गोली, एक कि मौत कई घायल

189

पटना Live डेस्क। बिहार के दरभंगा जिले के बहेड़ी थाना अंतर्गत हाविडीह गावँ में पुलिस फायरिंग से तकरीबन छह लोग घायल हो गए है। दो लोगों को दरभंगा अस्पताल लाया गया है। जहाँ 23 साल के विजय राम कि मौत हो गई। जबकि 16 साल की सुन्दरिका कुमारी के जांघ में गोली लगी है। उसका इलाज चल रहा है। अन्य घायल लोग निज़ी नर्सिंग होम में इलाज करवा रहे है।

दरअसल पूरा मामला एक जमीन से लेकर जुड़ा है जहाँ एक पक्ष के लोग शव को दफनाने विवादित जमीन पर पहुचे। जहा दूसरे पक्ष के लोग ने इसका विरोध किया।इससे इलाके में तनाव पैदा हो गय। एक दिन बीत जाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। तो बाद में भारी संख्या में मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की मौजुदगी में विवादित जमीन पर ही शव को दफना दिया गया। जिससे दूसरे पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। देखते ही देखते भीड़ उग्र हो गई और पुलिस के कई वाहन में तोड़फोड़ कर दिया और फिर सरकारी वाहनों में आग लगाना शुरू कर दिया। पुलिस ने भी अपना आपा खो दिया और उग्र लोगो पर गोली चलानी शुरू कर दी। जिसमे 6 लोगो को गोली और एक कि मौत हो गई।।

 

मौके की नजाकत जो देखते घटना स्थल पर डीएम और एसएसपी खुद पहुच कर स्थिति को नियंत्रण करने में लगे है। पुलिस और पब्लिक की झड़प में कई अखबार के पत्रकार को भी गंभीर चोटे आई है

Comments are closed.