बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG News (वीडियो) बेख़ौफ़ अपराधियों का तांडव जारी, पटना में थाने से महज चंद कदम पर ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद पुलिस पर पथराव   

765

पटना Live डेस्क। राजधानी में बेख़ौफ़ अपराधियों का तांडव जारी है। वही दूसरी तरफ पटना पुलिस लगातार अपराधियों पर लगाम लगाने की बात करते नही थक रही पर हक़ीक़त ठीक इसके उलट है। क्या दिन क्या रात क्या शहर का पॉश एरिया क्या ग्रमीण क्षेत्र अपराधियों की बन्दूकें लगातार शोले उगल रही और तमाम मासूमो की जिंदगियां लील रही है।इसी क्रम बुधवार की दरमियानी देर रात पाटलिपुत्र थाना से महज चंद कदम की दूरी पर बेखौफ अपराधियों ने जमकर तांडव मचाया। अपराधियों ने थाने से महज कुछ दूरी पर गोसाई टोला स्थित गंगा टावर के पास 2 लोगो पर अंधाधुंध फायरिंग की। अचानक हुई इस फायरिंग से मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

वही, गोलीबारी का निशाना रहे एलसीटी घाट गली नम्बर एक निवासी संतोष कुमार ने बताया कि रात तकरीबन 10 बजे के आसपास अचानक भोला और फुदन ने उनपर गोलियां चलाने लगे। गोली चलने की आवाज सुनकर लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पाटलीपुत्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

वही,घटना के बाबत संतोष कुमार का कहना है कि आरोपियों ने पुलिस प्रशासन पर भी परिजनों के संग मिलकर जमकर पथराव किया।

Comments are closed.