बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

Super Exclusive(वीडियो)पटना के एक रेस्टूरेंट में बर्थडे सेलेब्रेशन में घंटो हुआ नंग धड़ंग नाच व धाय धाय व ठाय ठाय पुलिस भी आई लेकिन…

बर्थडे सेलेब्रेशन के दौरान खाने पीने के बाद खूब हुआ हुन्ड़दंग और फिर खूब हुई फ़ायरिग का Viral Video

4,827

पटना Live डेस्क। राजधानी में बढ़ते अपराध के बीच बढ़ती पुलिसिया दबिश के बीच अब पटना-बख्तियारपुर फोरलेन के आजु बाजू स्थित होटलों, रेस्टूरेंट व ढाबे युवाओं की बैठकी अड्डेबाजी और बर्थडे या किसी अन्य सेलिब्रेशन के जरिए दबंगई दिखाने के ठिकानों में तब्दील होते जा रहे है। इस बात की पुष्टि पुलिस द्वारा फोरलेन पर लूटपाट, गुंडई और नशे में धुत्त युवकों द्वारा रेसिंग के दौरान गिरफ्तारी के आंकड़े भी करते है। इसी क्रम में गुरुवार देर शाम या यूं कहें कि गुरुवार शुक्रवार कीदरमियानी रात NH-31 पर स्थित मोगलपुर में स्थित एक निजी रेस्टूरेंट सह होटल में कई फोर व्हीलर्स में सवार होकर युवाओं का एक बड़ा ग्रुप अपने साथी के बर्थडे सेलेब्रेशन ख़ातिर पहुचा।

पहले से उक्त मोगलपुर वाले “रेस्टूरेंट” में पहले से ही तमाम इंतज़ामात कर दिए गए थे। जैसा कि रेस्टूरेंट के एक कर्मचारी ने बताया केक वगैरह के बाद लड़को ने स्नैक्स वग़ैरह लिया और फिर शुरू हुआ लाउड साउंड पर धिरकने का कार्यक्रम शुरू हुआ जो थोड़ी देर बाद ही हुन्ड़दंग में तब्दील हो गया और फिर अचानक एक युवक ने कमर से पिस्टल निकाल कर फायरिंग कर दी।

एक युवक द्वारा फायरिंग हुई नही की अन्य लड़को में भी फ़ायरिग करने की होड़ मच गई। जबतक हाइवे पर स्थित उस निजी होटल का स्टाफ और उस वक्त खाना खा रहे लोग बोग कुछ समझ पाते धाय धाय की आवाज से होटल परिसर गूंज उठा। साथ ही मदहोश लड़को ने ठंड के मौसम अपने जैकेट टीशर्ट उतार दिया और अर्द्धनग्न हालात में नाचते रहे। बीच बीच कोई आता और फायरिंग करता। यह सिलसिला लगभग घण्टे भर ज्यादा ही चला।

उल्लेखनीय है कि उक्त रेस्टूरेंट में सेलिब्रेशन के दौरान गोलियों की तड़तड़ाहट और जारी हुन्ड़दंग के बाबत किसी राहगीर या स्थानिए शख्स ने थाने को सूचना दी। मिली सूचना पर पेट्रोलिंग गाडी भी आई पर महज कोरम पूरा करने ख़ातिर महावीर होटल के अंदर गई, लेकिन जैसा कि अमूमन होता है। पुलिस को कुछ भी आपत्तिजनक नही मिला।

खैर,पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी को क्या मिला ? सुबूत या कुछ और यह बहस का विषय नही है। जैसा कि होटल के विश्वस्त सूत्रों से जानकारी मिली है,युवकों का ग्रुप तकरीबन आधा दर्जन से ज्यादा फोर व्हीलर पर सवार होकर पहुचा था। साथ इस बात के कयास लगाए जा रहे है कि जैसी फायरिंग और हुंडदंगी कि गई उससे प्रतीत होता है कि फोर व्हीलर में आये लड़के अपने साथ हथियार भी लेकर आए थे।

इस हुंडदंगी बर्थडे सेलेब्रेशन के दौरान ऐसा प्रतीत होता रहा जैसे पुलिस नामक शब्द से युवक परिचित ही नही है। बेखौफ युवकों की टोली ने जो मन मर्जी किया उसका वीडियो भी उनके ही साथी लगातार अपनी मोबाइल से बनाते रहे। साथ ही कुछ लड़के जो पार्टी में शामिल रहे उन्होंने बाकायदा दबंगई भरे इस पूरे बर्थ डे सेलेब्रेशन को फेसबुक Live कर दिया तो कुछ ने विडियो साझा किया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो को देखकर अब लोगो की प्रतिक्रिया भी आनी शुरू हो गई है। कोई इसे महाजंगल राज़ कह रहा है तो कोई इसे पटना पुलिस की घोर लापरवाही कह रहा है।

Comments are closed.