बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

Big Breaking-राजधानी समेत बिहार के कई हिस्सों में महसूस किए गए भूकंप के झटके, मचा हड़कंप

बिहार की राजधानी पटना समेत नेपाल के सीमावर्ती जिलों में महसूस किए गए भूकंप के झटके महसूस किए गए।रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.9 रही। वहीं इसकी गहराई 10 किमी बताई जा रही है।

1,383

पटना Live डेस्क। राजधानी पटना समेत सूबे के अन्य जिलों में बुधवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि इससे किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि राजधानी पटना समेत पश्चिमी चंपारण समेत नेपाल के सीमावर्ती जिलों में महसूस किए गए भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र नेपाल में था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.9 रही। वहीं इसकी गहराई 10 किमी बताई जा रही है।

                     वही, अबतक मिली जानकारी के अनुसार राजधानी पटना समेत गोपालगंज, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया और पश्चिमी चंपारण समेत कई जिलों में भूकम्प के झटके महसूस किये गये हैं।

वही, दूसरी तरफ नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप का केंद्र नेपाल की राजधानी काठमांडू से 66 किलोमीटर पूर्व में था।दोपहर 2 बजकर 52 मिनट बजे भूकंप का झटका महसूस किया गया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.4 पाई गई है।

नेपाल में भी महसूस किए गए झटके 

धूलिखेल, काठमांडू (नेपाल)

भारत समेत पड़ोसी देश नेपाल के कुछ हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेपाल में भूकंप दोपहर दो बजकर 52 मिनट पर आया। यह काठमांडू से 53 किलो मीटर दूर पूर्व की ओर महसूस किया गया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.1 मांपी गई। इसका असर भारत के कुछ हिस्सों विशेषकर बिहार में महसूस किया गया। फिलहाल अबतक कहीं भी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

Comments are closed.