बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

Exclusive (वीडियो) मुजफ्फरपुर पुलिस का दोहरा चरित्र शराब और कट्टा के साथ गिरफ्तार 2 लोगो मे एक कद्दावर को कुर्सी बिठाया और एक किया हाजत में बंद

412

मनोज कुमार, ब्यूरो कोर्डिनेटर, मुजफ्फरपुर

पटना Live डेस्क। बचपन से हम और आप सुनते आ रहे है कि कानून की नज़र में सब बराबर है। क्या राजा क्या रंक सभी एक समान है तभी तो कानून की देवी की आंखों पर काली पट्टी बधी होती है। लेकिन बिहार के मुजफ्फरपुर पुलिस इस बात को सिरे से ख़ारिज करते प्रतीत हो रही है। तभी तो जिले के बरूराज थाना पुलिस द्वारा एसआईटी द्वारा गिरफ्तार दो लोग जिनके कब्जे से विदेशी शराब की बोतल और कट्टा मिलने पर भी एक को बजाप्ता कुर्सी पर बिठाया गया है वही दूसरे को नियम के अनुसार हाजत में बंद कर दिया गया है। देखिये कैसे मुजफ़्फ़रपुर पुलिस करती है दोहरा व्यवहार …


अब आप सोच रहे होंगे आखिर गिरफ्तार दोनों कौन है?
तो आइए हम आपको बताते है ये दोनों कौन है। गिरफ्तार दोनों ही सियासी लोग है। एक वर्तमान बरूराज पुरबी पैक्स अध्यक्ष गोपाल शाही है तो दूसरे बरियारपुर पुरबी के ही पुर्व पैक्स अध्यक्ष अवध गुप्ता है। इनको SIT की टीम ने शराब नोश्त फरमाते और कट्टे संग पकड़ कर और बरूराज थाना के हवाले किया है। चुकी बात सियासी पहुच की है पुलिस ने कुर्सी पर बिठा रखा है।

Comments are closed.