बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG News-“Hand Of God” माराडोना 60 साल की उम्र में GOD से मिलने दुनिया से हुए रुख़सत

दुनिया के महान फुटबॉलर अर्जेंटीना के डिएगो माराडोना का निधन हो गया है। कुछ सप्ताह पहले ही डिएगो को ब्रेन सर्जरी के बाद अस्पताल से मिली थी छुट्टी

538

पटना Live डेस्क।दुनियाभर के फुटबॉल के दीवानों व प्रेमियों लिए 25 नवंबर 2020 का दिन सबसे बुरी खबर लेकर आया। दुनिया के महानतम और चमत्कारी खिलाड़ियों में शुमार अर्जेंटीना के महान खिलाड़ी डिएगो माराडोना का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। दो हफ्ते पहले हुई ब्रेन सर्जरी के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी। इसके बाद माराडोना अपने घर पर आराम कर रहे थे। लेकिन इसी बीच बुधवार को अचानक उन्हें हार्ट अटैक आया,जिसके कारण 60 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। माराडोना के वकील ने भी इस बात की पुष्टि की थी।

माराडोना को दुनिया के महान फुटबॉलरों में गिना जाता है। माराडोना को ‘Hand of God’ के तौर पर भी याद किया जाता है। 1986 में अर्जेंटीना को वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने में माराडोना ने अहम भूमिका निभाई थी।

माराडोना को दुनिया के महान फुटबॉलरों में शामिल किया जाता है।वर्ष 1986 में अर्जेंटीना को वर्ल्ड चैंपियन बनाने में मराडोना का बड़ा हाथ रहा था।

शराब की लत से थे परेशान

डिएगो माराडोना की दो हफ्ते पहले ब्रेन सर्जरी हुई थी। वहां से डिस्चार्ज कर उन्हें घर आराम करने के लिए भेजा गया था।माराडोना के वकील ने उस दौरान मीडिया को जानकारी दी थी कि वो अभी माराडोना के लिए शराब की लत छोड़ना काफी जरुरी है। शराब की थोड़ी सी मात्रा भी उनके लिए घातक होगी। सर्जरी के बाद परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई थी।

हैंड ऑफ़ गॉड गोल से हुए मशहूर

1986 में फुटबॉल वर्ल्ड कप के दौरान डिएगो माराडोना छाए रहे। उस दौरान वो अर्जेंटीना के कप्तान थे। माराडोना ने अपने दम पर टीम को चैंपियन बनाया था। इसमें फाइनल में अर्जेंटीना ने वेस्ट जर्मनी को 3-2 से शिकस्त दी थी। वहीं क्वाटर फाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराया था। इस मैच के दोनों गोल माराडोना ने ही किये थे। इसमें पहला गोल काफी विवादित रहा था।

दरअसल, इस गोल को माराडोना ने हाथों से मारकर गोल पोस्ट तक पहुँचाया था लेकिन रेफरी इसे देख नहीं पाया और इसे गोल मान लिया। इस गोल को हैंड ऑफ गॉड का नाम दिया गया।

 

Comments are closed.