बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG News-पटना में हैवानियत का चरम,डब्बे में बंद मिला मानव भ्रूण

531

पटना Live डेस्क। राजधानी पटना में फिर एक बार इंसानियत को शर्मशार करने वाली गलीज हरकत को अंजाम दिया गया है। हैवानियत का चरम उस वक्त दिखा जब लोगो की नज़र सड़क किनारे एक प्लास्टिक के डब्बे पर पड़ी। मानवता को शर्मसार करने वाली यह तस्वीर  बोरिंग रोड के नागेश्वर कॉलोनी की है। जहां बीजेपी सासंद राजीव प्रताप रूडी के घर के पास सड़क किनारे  एक भ्रूण डब्बे में बंद फेेेका हुआ था।

राजगीरों कीनजर जैसे ही भ्रूण पर पड़ी इलाके में सनसनी फैल गई। भ्रूण को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई।इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की जांच में जुट गई है।

Comments are closed.