बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

बेगूसराय में अपराधियों ने गोली मारकर की एक शख्स की हत्या

324

पटना Live डेस्क। बिहार के बेगूसराय में इन दिनों अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। अपराधी बिना किसी भय के वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला जिले के नगर थाना इलाके का है। जहां बदमाशों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी। इतना ही नहीं अपराधियों ने गोली मारने के बाद उसकी आंख भी निकाल ली। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
बताया जा रहा है कि मृतक पिंटू कुमार कुछ दिनों से अपने घर में अकेले रहता था। बुधवार के दिन सुबह होने पर देर बाद तक घर से बाहर नहीं निकला। जिसके बाद शाम में जब देखा गया तो उसकी किसी ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। जिसके बाद इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी।
मृतक की पत्नी ने बताया कि मुझे फोन से सूचना मिली कि आपके पति को गोली मारकर किसी ने हत्या कर दी है।

Comments are closed.