बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

देखे (वीडियो) मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने छठ घाटो का किया निरीक्षण,आईजी,डीएम व एसएसपी को दिए जरूरी निर्देश

247

बृज भूषण कुमार ,ब्यूरो प्रमुख,पटनासिटी

पटना Live डेस्क। लोकआस्था के महापर्व छठ पूजा
को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गंगा नदी स्थित बने विभिन्न घाटो का निरीक्षण किया।इस दौरान आईजी नैयर हसनैन खां ने सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी सीएम को दिया।सीएम नीतीश कुमार ने आईजी सहित संबंधित जिला के पुलिस- प्रशासन को कई दिशा निर्देश भी दिये। बिहार में लोकआस्था के महा पर्व छठ की महिमा अपरंपार है। तमाम बिहार वासियों समेत देश के विभिन्न दूसरे राज्यों एवं देशों से लोग आते हैं और बड़ी श्रद्धा के साथ इस पवित्र पूजा में लाखों परिवार पूर्ण आस्था के साथ शामिल होते है। इसको लेकर सोमवार को सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ,जहाज पर सवार हो गंगा नदी में बनें दर्जनों घाटों का निरीक्षण किया एवं सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित पुरी जानकारी लिया।


जोनल आईजी नैयर हसनैन खां ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सुरक्षा से संबंधित जानकारी विस्तार पूर्वक दिया वहीं छठ व्रतियों के सुविधाएं एवं सेवाएं से संबंधित जानकारी जिला प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री को दिया गया। तमाम सुरक्षा प्रबंधों और जिला प्रशासन की कार्रवाई से संतुष्ट सीएम ने कई तरह की अन्य सुझाव और दिशा निर्देश भी जिला पुलिस -प्रशासन को दिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ ,पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव ,जल संसाधन मंत्री ललन सिंह ,मुख्य सचिव अंजनी कुमार ,डीजीपी पीके ठाकुर ,डीएम  संजय कुमार अग्रवाल ,डीआईजी राजेश कुमार ,एसएसपी मनु महाराज सहित जिला पुलिस -प्रशासन के कई पदाधिकारी मौजूद थे।

 

Comments are closed.