बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

सीएम नीतीश भागलपुर और खगड़िया के बाढ़ग्रस्त इलाकों का ले रहे हैं जायजा

191

पटना Live डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज मंगलवार को फिर निकले हवाई सर्वे पर। उन्होंने भागलपुर व खगड़िया के बाढ़ग्रस्त इलाकों का एरियल सर्वे कर रहे हैं। इस दौरान वे बाढ़ संकट से घिरे लोगों की भी जानकारी ले रहे हैं। भागलपुर व खगड़िया के बाढ़ग्रस्त एरिया का सर्वे नीतीश कुमार पहली बार कर रहे हैं। इसके पहले वे उत्तर बिहार व पटना के आसपास के इलाकों का सर्वे किया था। जबकि पटना के गंगा घाटों का निरीक्षण उन्होंने सड़क मार्ग से किया था।
दरअसल, बिहार में गंगा नदी अब भी उफान पर है। हालांकि इलाहाबाद और वाराणसी में गंगा के जलस्तर में कमी आई है, इसकी वजह से बिहार में भी गंगा के जलस्तर में कमी आनी शुरू हो गई है। लेकिन नॉर्मल होने में अभी समय लगेगा। इसी बीच, भागलपुर और खगड़िया में भी बाढ़ की स्थिति भयावह हो गई है। इसकी वजह से लोग त्राहिमाम कर रहे हैं।
बिहार की सीमा में बक्सर से लेकर कहलगांव तक की स्थिति ठीक नहीं हैं। खासकर दियारा क्षेत्र में तो गांव के गांव डूब गए हैं। इससे वहां के लोग दूसरी जगहों पर शरणार्थी बने हुए हैं। सरकार की ओर से राशन पानी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। मवेशियों को चारा उपलब्ध कराया जा रहा है। सर्वे के बाद सीएम संबंधित जिलाधिकारियों को निर्देश भी देते हैं।
इसी कड़ी में आज मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भागलपुर व खगड़िया जिलों के बाढ़ग्रस्त इलाकों का एरियल सर्वे कर रहे हैं। साथ ही वे संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दे रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, एरियल सर्वे से लौटने के बाद देर शाम मुख्यमंत्री संबंधित जिलों के डीएम के साथ मीटिंग करेंगे।

Comments are closed.