बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG News – पटना से रांची जा रही बस नवादा में सड़क हादसे का शिकार, 23 पैसेंजर घायल 5 की हालत गंभीर

230

पटना Live डेस्क। राजधानी पटना से रांची जा रही चंद्रलोक ट्रैवल्स की बस ओवरटेक करने के दौरान नवादा जिले NH-31 पर दुर्घनाग्रस्त हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार बस में तकरीबन 60-65 लोग सवार थे। इनमें 23 लोग घायल है जिनमें 5 की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। वही पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को सुरक्षित बस से निकाल दिया गया और
अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। किसी प्रकार की कोई ह्यूमेन कैजुएल्टी नही हुई है। बस का चालक घटना के बाद से गाड़ी छोड़कर फरार है।

वही घटना के बाबत बस में सवार रितेश जायसवाल जो रांची के रहने वाले है ने बताया कि पटना से चंद्रलोक की यह बस अपने निर्धारित समय पर रात10:00 बजे रांची ख़ातिर चली थी। बस में तकरीबन 60-65 लोग सवार थे। बिहारशरीफ के पावापुरी स्थित एक लाइन होटल में खाना खाने के बाद गाड़ी पुनः रांची की ओर चली। बस का ड्राइवर काफी तेज रफ्तार में चला रहा था। लगभग 1 बजे रात्रि में बस ने नवादा जिले के NH 31 पर अकौना गांव के पास ओवरटेक करने के दौरान बस ने पलटी मार दी। घटना के वक्त ज्यादातर पैसेंजर नींद की आगोश में थे। बस के पलटते ही सभी को जोरदार झटका लगा फिर क्या था चीखों पुकार मच गई।अंदर अफरा-तफरी मच गई। सभी बस से बाहर निकलने की कवायद में जुट गए।

इसी बीच मिली सूचना पर जिले के मुफ्फसिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची मुफ्फसिल थाना पुलिस ने सभी को तुरंत गाड़ी से निकालकर स्थानीय सदर अस्पताल में 24 लोगों को भर्ती कराया। जहाँ उपचार किया जा रहा है।

Comments are closed.