बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BREAKING NEWS: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजगीर रवाना, कई स्थलों का करेंगे निरीक्षण

246

पटना Live डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अभी-अभी राजगीर के लिए रवाना हो गए। वे पर्यटन स्थलों का निरीक्षण करेंगे। उनके साथ अधिकारियों की पूरी टीम भी गई है। पर्यटन को बढ़ावा के बिंदुओं पर भी मंथन होगा। इसे लेकर राजगीर में सुरक्षा व्यवस्था टाइट कर दी गई है।
मिल रही जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आज अचानक राजगीर दौरे का कार्यक्रम बन गया। बताया जाता है कि वे अभी दोपहर में पटना से राजगीर के लिए रवाना हो गए हैं। मुख्यमंत्री पर्यटन से संबंधित कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। उनके साथ संबंधित अधिकारियों का एक दल भी है। वे राजगीर में कई पर्यटन स्थलों का निरीक्षण करेंगे। साथ ही कई जगह काम चल रहा हैए उनकी भी अद्यतन स्थिति की जानकारी लेंगे।

Comments are closed.