बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG News – भाजपा एमएलसी सूरज नंदन कुशवाहा की हृदय गति रुक जाने से मौत

462

पटना Live डेस्क। भाजपा MLC सूरज नंदन कुशवाहा की राजधानी पटना स्थित 204, मीना काम्प्लेक्स, रामपुर रोड, महेंद्रू स्थित निवास स्थल पर हार्ट अटैक से मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार अहले सुबह अपने निवास स्थल हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई। मिली जनाकारी के अनुसार विधान पार्षद डॉ सूरजनंदन कुशवाहा की अहले सुबह हार्ट अटैक की वजह से 55 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि दिवंगत कुशवाहा कल रात ही श्रीलंका दौर से लौटे थे। कुशवाहा के निधन से राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर है।

राज्यपाल समेत नई गणमान्य ने जताया शोक 

सूरजनंदन कुशवाहा के निधन पर राज्यपाल लालजी टंडन, सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने शोक जताया है। सूरजनंदन कुशवाहा इतिहास के प्रोफेसर थे। इसके साथ ही सूरज नंदन कुशवाहा विधान परिषद में आपदा प्रबंधन कमिटी के अध्यक्ष थे।

सुबह से ही सूरजनंदन कुशवाहा के बाजार समिति आवास शोक में डूबे परिवार वालों को सात्वना देने के लिए सूबे के बड़े नेताओं का आना जाना लग है। डिप्टी सीएम सुशील मोदी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे समेत बीजेपी के कई बड़े नेता सूरजनंदन कुशवाहा के आवास पर पहुंचे चुके हैं। सूरजनंदन कुशवाहा को करीब से जानने वालों का कहना है कि उन्होंने बीजेपी के लिए ग्रास रुट पर बहुत काम किया है। साथ ही लोगों का यह भी कहना है कि उनका मिलनसार स्वभाव लोगों की उनकी तरफ खिंचता था।

Comments are closed.