बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

Exclusive (वायरल वीडियो) भोजपुरी सुपरस्टार का पवन सिंह का एक निजी वीडियो वायरल….

385

पटना Live डेस्क। भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और गायक पवन सिंह ने पिछले दिनों भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। बीजेपी नेताओं की मौजूदगी में भगवा गमछा ओढ़कर पवन सिंह पार्टी के सदस्य बने। भोजपुरी सुपरस्टार  पवन सिंह के अब तक सैकड़ों एलबम आ चुके हैं। पहले पवन सिंह भक्ति गीत अधिक गाते थे। फिर धीरे-धीरे इनके गाने फेमस होने लगे। फिर तू लगावेलु जब लिपिस्टिक, सानिया कट नथुनिया जान मारेला, लॉलीपॉप लागेलू जैसे गानों ने पवन को फेमस कर दिया।गाने फेमस होने के बाद पवन सिंह को भोजपुरी फिल्मों में एक्टिंग के ऑफर आने लगे। कुछ सालों के बाद पवन सिंह भोजपुरी फिल्म में काम करने लगे। आज भोजपुरी के फेमस एक्टरों में से एक हैं।


इसी बीच पवन के एक गाने जूलिया क़ा मांगेले को भी जबरदस्त सफलता मिली है। अब इसी गाने पर पवन सिंह का एक निजी वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है जिसमे पवन सिंह अपने किसी जानने वाले के घर मे अपने गाने पर एक महिला के साथ जमकर ठुमका लगाते दिख रहे है। पूरी मस्ती मुड़ में दिख रहे इस वायरल वीडियों को आप भि देखे ….

पवन सिंह भोजपुरी फिल्मों के गायक और अभिनेता हैं. उनका जन्म 6 मार्च 1986 को आरा (बिहार) में हुआ। उन्होंने कई भोजपुरी लोकगीतों में अपनी आवाज दी है. पवन सिंह ने अपने करियर की शुरुआत साल 1997 में की जब उन्होंने ‘ओढ़नियां वाली’ से पहला एलबम निकाला। यह बेहद हिट रही।इसके बाद भी उन्होंने कई एलबम निकाले  साल 2008 में पवन सिंह का एक और एलबम ‘लॉलीपॉप लागेलू’ जबरदस्त हिट हुआ।गायकी में नाम कमाने के बाद पवन सिंह ने 2007 में फिल्म ‘रंगली चुनरिया तोहरे नाम’ से बतौर एक्टर डेब्यू किया।

 

Comments are closed.