बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BIG Breaking (वीडियो) अनंत सिंह के पैतृक घर से पुलिस ने किया AK-47 समेत गोलियां बरामद, लदमा गाँव मे पुलिस की कार्रवाई जारी

373

पटना Live डेस्क। पटना पुलिस ने बाहुबली विधायक अनंंत सिह के पैतृक घर से Ak 47 रायफल बरामद किया है।पटना के ग्रामीण एसपी कांतेश मिश्रा ने इसकी पुष्टि कर दी है। ग्रामीण एस पी ने कहा कि पुलिस छापेमारी में कुछ और अस्त्र बरामद हुए हैं।अनंत सिंह के घर पर कल रात से पुलिस की छापेमारी जारी थी।

ग्रामीण एसपी ने दी जानकारी

ग्रामीण एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने आज अनंत सिंह के पैतृक घऱ के पास मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि अनंत सिंह के घर पर अवैध हथियार होने की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने वहां छापेमारी की थी।छापेमारी में वहां से ए के 47 बरामद की गयी है।ग्रामीण एस पी ने कहा कि उनके घर से कुछ और भी अस्त्र और गैरकानूनी सामान मिले हैं।पुलिस पूरी छानबीन कर रही है।

इससे पहले अनंत सिंह ने लगाया था आरोप

इससे पहले अनंत सिंह ने आरोप लगाया था कि ललन सिंह के इशारे पर उनके पैतृक घर पर छापेमारी की गयी है और पुलिस उनके घर को तोड़ रही है। अनंत सिंह ने कहा कि 14 साल से वे अपने पैतृक गांव में नहीं रहते हैं। इसके बावजूद उन्हें फंसाने के लिए पुलिस साजिश रच रही है। अनंत सिंह ने कहा कि ललन सिंह उनके खिलाफ साजिश रच रहे हैं। उन्हें इस बात की सजा दी जा रही है कि उन्होंने क्यों ललन सिंह के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ने की हिम्मत की। अंत मे विधायक ने कहा कि इंसाफ नही मिला तो जहर खा लेंगे ..

Comments are closed.