बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG News – मोकामा विधायक की गिरफ्तारी का काउंट डाउन शुरू, प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद पटना पुलिस शुरू करेगी कानूनी प्रक्रिया

263
पटना Live डेस्क। मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की गिरफ्तारी का कॉउंट डाउन शुरू हो गया है। दरअसल, विधायक अनंत सिंह के लदमा स्थित पैतृक गांव में उनके बन्द पड़े घर को मजिस्ट्रेट के मौजूदगी में  एएसपी लिपि सिंह के नेतृत्व में रेड हुई हैं। छापेमारी की पुरी वीडियो रिकॉर्डिंग की गयी हैं ताकि कोई कुछ गलत आरोप नहीं लगा सके।  पुलिस की रेड में विधायक अनंत सिंह के वर्षो से बंद घर से अत्याधुनिक घातक हथियारों का जखिरा AK47 व  AK56 साथ 26 राउंड कारतुस और 2 हैंड ग्रेनेट बरामद हुई हैं। इस बडी उपलब्धियों का जल्द ही पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को जानकारी देंगी। साथ ही अब लगभग यह तय है कि विधायक को गिरफ्तार किया जाएगा। उसके लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 
इधर अनंत सिंह ने घर तोड़ने का जो पुलिस पर आरोप लगाया हैं उसे पुलिस के अधिकारियों ने सीरे से खारिज किया हैं। जल्द ही एनआईए, एसटीएफ और बिहार पुलिस विधायक अनंत सिंह को गिरफ्तार कर सकती हैं। मालूम हो की विधायक अनंत सिंह पर हत्या चार दर्जन केस दर्ज है इसमें हत्या की कई मामले है।

 

Comments are closed.