बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

Breaking Exclusive (वीडियो) पटना में आशिकी में  युवक ने पार्क में लहराया पिस्टल, 3 लड़कियों के साथ 2 लड़के को पुलिस ने पकड़ा, पिस्टल बरामद

211

पटना Live डेस्क। राजधानी में बाली उमर की इश्क खूब तमंचे लहराए जा रहे है। इसकी बानगी एक बार फिर दिखाई दिया कंकड़बाग थाना अंतर्गत लोहिया पार्क में जहाँ अचानक शुक्रवार की एक युवक ने 9 MM पिस्टल लहरा कर तहलका ही मचा दिया।

दरअसल, यह पूरा मामला आशिकी से जुड़ा है। लोहिया पार्का में एक लड़के की महबूबा से फ़ोन पर बातचीत को लेकर लड़को के दो ग्रुप्स के बीच भिड़त हो गई। फिर क्या था आशिक ने अचानक कमर से मुंगेरिया 9 MM पिस्टल निकाल कर सरेआम लहरा दिया जिससे अफ़रातफ़री मच गई।अभी दोनो ग्रुप्स में जोरआजमाइश चल ही थी किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।

फिर क्या था कंकड़बाग थाना लावलश्कर के साथ पहुची और 3 लड़कियों के साथ 2 लड़के को पकड़कर थाने ले आई है।

 

 

Comments are closed.