बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

(वीडियो)रणवीर सेना के पूर्व एरिया कमाण्डर समेत तीन लोगों के हत्याकांड में 8 नामज़द,अवैध बालू को लेकर पार्टनरों ने ही कि है धनजी की हत्या बोले-एडीजी एस के सिंघल

468

पटना Live डेस्क।बिहार के सासाराम में गैंगवार में रणवीर सेना के पूर्व एरिया कमांडर धनजी सिंह समेत तीन लोगों की हत्या कर दी गई। ये घटना मंगलवार शाम रोहतास जिले के बढ़ारी गांव में हुई। मृतकों में धनजी सिंह का ड्राइवर और एक रिश्तेदार भी शामिल है जिनका नाम शशि पांडेय और मंटू सिंह हैं। लेकिन उनके दो अंगरक्षक घटना के समय कहां ग़ायब हो गए,ये एक रहस्य बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि ये हत्या गैंगवार का परिणाम हैं।


वही रणवीर सेना के पूर्व कमांडर धनजी सिंह समेत तीन लोगों का हत्या मामले में धनजी की पत्नी के बयान पर 8 लोगों के विरुद्ध पुलिस ने किया नामज़द एफआईआर दर्ज किया है। सासाराम में दर्ज  मुफस्सिल के थानाध्यक्ष जग निवास सिंह ने बताया कि इस संबंध में नामजद किये गए लोगों में जयपुर गांव के बहादुर सिंह के पुत्र गुड्डू सिंह के अलावे चुरामनपुर बक्सर के चन्दन गुप्ता, बबली कुमार, चन्दन यादव, अभिषेक कुमार, रौशन कुमार, अनिश कुमार मिश्र के अलावा सीवान जिले के अमित कुमार मिश्र के नाम शामिल हैं।


वही इस हत्याकांड में अपराधियो की जल्द गिरफ्तारी को लेकर सासाराम एसपी ने पुलिस मुख्यालय के आदेश पर किया विशेष टीम का गठन कर दिया हैं।वही एडीजी एस के सिंघल ने बताया कि अवैध बालू को लेकर पार्टनरों ने ही धनजी की हत्या कांड को अंजाम दिया और दिलवाया है।

                      मारे गए धनजी सिंह 90 के दशक में कई नरसंहार में आरोपी थे।जिनमे भोजपुर ज़िला का चरपोखरी नरसंहार शामिल हैं।इस घटना में दलितों की हत्या हुई थी।इसके अलावा पत्थर खनन और पुलिस  पर फ़ायरिंग करने के आरोप में उनकी गिरफ़्तारी हुई थी।पाँच महीने पूर्व जेल से ज़मानत पर उसकी रिहाई हुई थी।
पुलीस का मानना है कि इस हत्या को अंजाम देने वाले लोगों से धनजी सिंह की पुरानी रंजिश थी।मुख्य साजिशकर्ता भी फ़िलहाल जेल में हैं।रणवीर सेना जब सक्रिय थी तब धनजी सिंह इसके संस्थापक ब्रह्मेस्वर मुखिया के क़रीबी माने जाते थे।मृतक धनजी ने नोखा क्षेत्र से 2015 में बिहार विधान सभा चुनाव भी लड़ चुका था। चुनाव में हालांकि धनजी हार गया था।नोखा के रहने वाले धनजी कई अपराधिक घटनाओं में कई बार जेल भी जा चुका था।

 

Comments are closed.