बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

बिहार में 6 IAS अधिकारियों का तबादला, देखे लिस्ट

231

पटना  Live डेस्क। बिहार की नीतीश सरकार ने 31 अक्टूबर दिन मंगलवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारियों का स्थानांतरण-पदस्थापन किया है. सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। इस तबादले में 1985 बैच के IAS अधिकारी ए संतोष मैथ्यू, जिनके इस्तीफे की खबर फैलती रही है, वे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से समय से पूर्व भारत सरकार की सेवा से वापस बिहार कैडर में आ गए हैं।राज्य सरकार ने उन्हें अब सामान्य प्रशासन विभाग में विभागीय जांच आयुक्त के पद पर पदस्थापित किया है।राजस्व पर्षद के अध्यक्ष व सदस्य त्रिपुरारी शरण को भी विभागीय जांच आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार मिला है।प्रतिनियुक्ति से वापसी के बाद 2008 बैच की आशिमा जैन को श्रम संसाधन विभाग में अपर सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है।पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे 2011 बैच के नवीन कुमार को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर तैनात किया गया है।।                                                                वही 2011 बैच के IAS उदयन मिश्रा वित्त विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थापित किये गए हैं।2011 बैच के ही रविशंकर चौधरी को भवन निर्माण विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है। 1985 बैच के IRPS अधिकारी सुशांत झा को बिहार में योगदान देने के वक़्त विज्ञान व प्रावैधिकी विभाग का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है।

Comments are closed.