बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

पंचायत चुनाव के दसवें चरण के लिए अब तक दाखिल हुए 58,989 नामांकन पत्र

497

पटना Live डेस्क। पंचायत चुनाव का पांच चरण संपन्न हो गया है। छठे चरण का तैयारी जोरों पर है। सातवें चरण का नामाकन प्रक्रिया संपन्न हो गया है। 1,08,009 नाम निर्देशन पत्रों में से अब तक 694 नामांकन पत्र विभिन्न कारणों से रद्द कर दिया गया है। 1,07,315 नामांकन को स्वीकृत किया गया है। ग्राम पंचायत सदस्य के 12,272 सीट, ग्राम पंचायत मुखिया के 904 सीट, पंचायत समिति सदस्य के 1,243 सीट, जिला परिषद सदस्य 135, ग्राम कचहरी पंच के 12,272 सीट, ग्राम कचहरी सरपंच की 904 सीट है। इसमें कुल 27,730 सीट है।
दसवें चरण का नामांकन 26 अक्टुबर से लेकर के 1 नवंबर तक निर्धारित है। दसवें चरण में ग्राम पंचायत सदस्य पद के 10,981 सीट, ग्राम पंचायत मुखिया पद हेतु 817 सीट, पंचायत समिति सदस्य पद हेतु 1106, जिला परिषद सदस्य पद हेतु 118, ग्राम कचहरी पंच पद हेतु 10,981 सीट, ग्राम कचहरी सरपंच पद हेतु 817 सीट निर्धारित है। दसवें चरण में अब तक कुल 58,989 नामांकन पत्र विभिन्न पदों के लिए दाखिल किया गया है। जिसमें 27,322 पुरुष प्रत्याशी तथा 31,667 महिला प्रत्याशियों द्वारा विभिन्न पदों के लिए नामांकन दाखिल किया गया है।
इस चरण में 67 प्रत्याशियों द्वारा ऑनलाइन नामांकन पत्र दाखिल किया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा इस बार मतदाताओं को ऑनलाइन नामांकन पत्र की सुविधा दी गई है। प्रत्याशी www sec.bihar.gov.in पर नामांकन कर सकते हैं। साथ ही नुक्कड़ नाटक या जनसभा करने के लिए ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।

Comments are closed.