बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG News- DIG मुंगेर ने एक साथ पांच पदाधिकारियों को किया सस्पेंड, आख़िर क्यों ? जानिए

879

पटना Live डेस्क। बिहार का मुंगेर जिला अमूमन व अक्सर चर्चाओं में रहता है। कारण देश ही नही पड़ोसी देशों में भी अपराध में इस्तेमाल होने वाले असलहों के मुंगेर में बना होना। लेकिन इस वक्त जो खबर मुंगेर से आ रही है वो हथियार तस्करी या बरामदगी से जुड़ी न होकर मुंगेर पुलिस से जुड़ी हुई है।दरअसल अपने कर्तव्यों में घोर लापरवाही के आरोप में मुंगेर जिले के 5 पुलिस पदाधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। यह कार्रवाई डीआईजी शफीउल हक ने की है। सस्पेंड किए गए पांच पदाधिकारियों में मुंगेर के सहायक अवर निरीक्षक अशोक सिंह, सहायक अवर निरीक्षक शिव शंकर मंडल, सहायक अवर निरीक्षक चंद्रभान राय, शेखपुरा जिले के सहायक अवर निरीक्षक रमाशंकर प्रसाद और सब इंस्पेक्टर चंदना कुमारी शामिल हैं।

बताया गया कि ये पांचों पुलिस पदाधिकारी करीब 6 माह पूर्व ही स्थानांतरित होकर मुंगेर आए थे। डीआईजी के अनुसार स्थानांतरण से पूर्व 20 कांडों का प्रभार इन पुलिस पदाधिकारियों ने दूसरे पुलिस पदाधिकारियों को देना था जो नहीं दिया। जबकि दोनों जिलों के एसपी ने इस सिलसिले में उन्हें कई बार आवश्यक निर्देश भी जारी किया। लेकिन इन पांचों द्वारा लगातार वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश की अवहेलना करना और उक्त कांडों का प्रभार नहीं सौपना अनुशासनहीनता मानते हुए सभी पांचों को निलंबित कर दिया गया। 

Comments are closed.