बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

Exclusive (वीडियो) सीवान में बाइक-पिकअप की भीषण टक्कर में 2 मरे एक गंभीर रूप घायल से भड़के लोगो ने पुलिस पर कर रहे पथराव, एक पुलिस कर्मी घायल

316

विजय राज़, संवाददाता, सीवान

पटना Live डेस्क। बिहार के सीवान में बाइक-पीकअप की आमने सामने जबरसस्त टक्कर हो गई। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार 2 लोगो की ऑन स्पॉट मौत हो गई वही तीसरा बुरी तरह से जख्मी हो गया। इधर टक्कर के बाद चालक मौके का फायदा उठाते हुए पीकअप छोड़ फरार हो गया है।
यह हादसा सिवान के बड़हरिया थाना क्षेत्र के छक्काहाता गाँव के समीप हुई। घटना के बाद कई घंटे बीत जाने कब बाद भी घटना स्थल पर जब स्थानीय पुलिस नही पहुच पाई तो स्थनीय लोगो आक्रोशित हो गए और फिर जमकर बवाल करना शुरू कर दिया साथ ही जिला प्रशासन और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी और हंगामा करने लगे। हंगामे की खबर जब पुलिस पहुची तो आक्रोशित लोगों ने पथराव कर दिया सूचना के अनुसार एक पुलिस कर्मी घायल हैं।
वही, दूसरी तरफ पुलिस पब्लिक भिड़ंत की सूचना मिलते ही DM और SP घटना स्थल के लिए निकले पड़े हैं। वही लोगो के हंगामे को कन्ट्रोल करने खातिर पुलिस द्वारा हल्का बल प्रयोग करने की भी सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और उग्र हो गए है। पुलिस द्वारा हवाई फायरिग भी जानकारी मिल रही है। फिलहाल मामाल और तूल पकड़ते नजर आ रहा है उधर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Comments are closed.