बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

1 IAS समेत बिहार प्रशासनिक सेवा के 10 अधिकारियों का हुआ तबादला

284

पटना Live डेस्क। बिहार में दो IAS समेत बिहार प्रशासनिक सेवा के 10 अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। समान्य प्रशासन विभाग की ओर से इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी गयी। बात करे IAS अधिकारियों के तबादले की तो आईएएस राम अनुग्रह नारायण सिंह, संयुक्त सचिव पीएचईडी बनाए गए हैं। इसके पहले वो राज्यपाल सचिवालय के संयुक्त पद पर कार्यरत थे। वहीं आईएएस अरविन्द कुमार चौधरी, विशेष सचिव सूचना प्रावैधिकी विभाग बनाए गए हैं।
वहीं बिहार प्रशासनिक सेवा के 10 अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया गया है। बिप्रसे अधिकारी पुरूषोत्तम पासवान को राज्य निर्वाचन प्राधिकार का सचिव बनाया गया है। अनिल कुमार को छपरा का जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, रजनीश कुमार-उप सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग, नूर अहमद शिवली- अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, हथुआ गोपालगंज बनाए गए हैं। जबकि सुनील दत्त झा- वरीय उप-समहर्ता शिवहर, अशोक कुमार- अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बगहा पंश्चित चंपारण बनाए गए हैं।
इसके साथ ही बिप्रसे के अधिकारी सुबीर रंजन- अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, मधेपुरा सदर, श्रेया कश्यप- अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी जहानाबाद बनाए गए हैं। पूजा कुमारी को वरीय उप-समहर्ता भोजपुर बनाया गया है। जबकि पीएचईडी विभाग के संयुक्त सचिव प्रवीण कुमार गुप्ता को संयुक्त सचिव, राज्यपाल सचिवालय के पद पर पदस्थापित किया गया है।

Comments are closed.