बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

नालंदा: महिला का हत्यारा प्रेमी जमानत पर जेल से बाहर..जिसका कसूर नहीं वो पति जेल के अंदर..पुलिस रिपोर्ट के खिलाफ अनशन पर माता-पिता

199

पटना Live डेस्क. पिछले एक साल से नालंदा जिले के सरथा गांव का मनोरंज सिंह पत्नी रेखा देवी की हत्या में बेउर जेल में बंद है… जबकि हरनौत थाना इलाके का रहने वाला रेखा का हत्यारा और प्रेमी जमानत पर छूट गया है…. बेटे की रिहाई, न्याय और उचित जांच की मांग को लेकर मनोरंज के पिता सुरेश सिंह, उनकी पत्नी धर्मशीला देवी पिछले दो दिनों से पटना में भूख हड़ताल पर हैं…

सुरेश ने कहा कि फतुहा थाने की गलत जांच रिपोर्ट के कारण उनका बेटा पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में है.. बेटे की रिहाई और न्याय की मांग को लेकर वे डीजीपी तक से फरियाद लगा चुके हैं.. मई 2016 में हुए दोहरे हत्याकांड में पटना पुलिस ने तीन को जेल भेज दिया था.. 17 मई 2016 को फतुहा थाना क्षेत्र के सोतीचक से एक महिला का शव मिला था.. उसी दिन पुनपुन में एक पुरुष का भी शव मिला था…

पुलिस ने कहा था कि मृतक महिला रेखा देवी है और पुरुष उसका प्रेमी है.. पुलिस ने तब आरोप लगाया था कि पत्नी के अवैध संबंध के कारण मनोरंजन और उसके परिवार वालों ने रेखा और उसके प्रेमी की हत्या कर दी थी.. इसके बाद पुलिस ने रेखा के ससुर सुरेश सिंह, पति मनोरंजन और एक ग्रामीण सुबोध को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था… दो महीने बाद पुलिस ने हरनौत के संटू को गिरफ्तार कर लिया… संटू ने स्वीकार किया था कि उसने ही रेखा की हत्या की थी… रेखा से उसके प्रेम संबंध थे.. अपने दो साथियों के साथ उसने रेखा की हत्या की थी…

 

 

Comments are closed.