बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बने सर्वाधिक कमाने वाले क्रिकेट खिलाड़ी

286

पटना Live डेस्क। क्रिकेट में भारत की ताकत का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि 5 सर्वाधिक कमाई करने वाले खिलाड़ियों की सूचि में शीर्ष चार स्थानon पर भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा है। इनमे से कुछ भारतीय खिलाड़ी ने रिटायरमेंट लिया है, बावजूद इसके ये क्रिकेट खिलाड़ी अमीर खिलाड़ियों के सूचि में शीर्ष स्थान लेने में कामयाब रहे है।

 1. महेंद्र सिंह धोनी

बिहार में जन्मे महेंद्र सिंह धोनी का नाम सूचि में सबसे पहले है। विज्ञापन के ज़रिये कमाई करने के मामले में धोनी बाकी खिलाड़ियों के मुकाबले अब तक आगे है। महेंद्र सिंह धोनी एक अकेले क्रिकेटर है जो हर साल टॉप 100 अमीरों की सूची में शामिल होते है। धोनी हर साल 31.5 मिलियन डॉलर की कमाई करते है।

2. सचिन तेंदुलकर

जब बात क्रिकेट में पैसे कमाने की हो रही हो तो रिकॉर्डो के बादशाह सचिन तेंदुलकर भी पीछे कहा रहने वाले थे। क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर सिर्फ़ विज्ञापन से ही 17 मिलियन डॉलर कमाते है। सचिन इसी के साथ धोनी के बाद लाइन में सबसे आगे है aur सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाले खिलाड़ियों के सूची में दूसरे स्थान पर है।

3. विराट कोहली

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली हर साल 12 मिलियन डॉलर की कमाई करने में सक्षम है। इसी के साथ कोहली को सबसे अमीर क्रिकेट खिलाड़ियों की सूचि में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। क्रिकेट जगत में बेहतरीन बल्लेबाज विराट कोहली का बस नाम ही उनका इंट्रोडक्शन देने के लिए काफी है। अनुमान लगाया जा रहा है की विराट उनके नंबर 1 और नंबर 2 के भारतीय खिलाड़ियों को भी जल्द पछाड़ खुद नंबर 1 अमीर क्रिकेट खिलाड़ी बन जाएंगे। बता दे की विराट कोहली अभी सबसे चहिते खिलाड़ी में भी नंबर 1 पर चल रहे है।

4. गौतम गंभीर

क्यों ? चौक गए ना ? जी हां चौथा स्थान गौतम गंभीर को ही प्राप्त हुआ है। माना की फिल्हाल गंभीर भारतीय टीम का हिस्सा नही है पर आपको मालुम हो की गौतम गंभीर हर साल आईपीएल के दौरान 3.5 मिलियन डॉलर कमाते है। साथ ही विज्ञापन के लिए भी इनको कई ऑफर मिलते रहते है जिससे तक़रीबन 4.5 मिलियन अमेरिकन डॉलर की कमाई कर गंभीर को यहाँ स्थान प्राप्त हुआ है।

5. क्रिस गेल

चार भारतीय खिलाड़ी के बाद अगर कोई सबसे अमीर क्रिकेट खिलाड़ी है तो वो है “सिक्स की मशीन” क्रिस गेल। मालुम हो की गेल दुनिया भर की सभी टी20 लीग में खेलते है। क्रिस गेल क्रिकेट से 7 मिलियन अमेरिकन डॉलर हर साल कमाते है। गेल की कमाई तनख्वाह से 4 मिलियन अमेरिकन डॉलर है। इसके अलावा विज्ञापन द्वारा 3 मिलियन अमेरिकन डॉलर कमाते है।

Comments are closed.