बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

“नवादा के नीच कुकर्मी” के मासूम बेटे ने खोल दी बाप के कुकर्म की स्याह तस्वीर ..एक सच जो आप के होश उड़ा देगा

593

पटना Live डेस्क। समाज मे रुतबा,सम्मान और बतौर शिक्षक गोनावां में रहने वाले नवीन कुमार मेहता के “राज केमिस्ट्री” नामक कोचिंग की शहर में अच्छी वकत थी। लेकिन इन सब के पीछे नवीन की कुत्सित मानसिकता और कुकर्मो का खेल जारी था। अपने कोचिंग संस्थान जो अमूमन आम आदमी के लिए शिक्षा के मंदिर के समान था को नीच नवीन अपने ऐय्याशी के अड्डे में तब्दील कर दिया था। गुरु शिष्य के पवित्र रिश्ते को मैला कर इस शख्स ने ब्लैकमेलिंग के जरिये अपनी काम वासना को साधने का जरिया बना लिया था। कोचिंग के लिए आई नाबालिक छात्राओं को अपने झांसे में लेते हुए उनके साथ शारीरिक संबंध बनाता था और बजाप्ता अपने कुकर्मो को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड करता था ताकि नाबालिक को ब्लैकमेल कर सके। लेकिन इसका यही एमएमएस कुकर्म इसके पाप के घड़े के ब्लाष्ट होने का कारण बन गया। लेकिन कहते है न हर पाप का अंत सुनिश्चित है। ठीक ऐसा ही कुछ इस नीच नवीन के साथ हुआ और इसके चेहरे से शराफत का रंग उतरा तो इसका चेहरे का असली रंग दिख गया।

सूबे के नवादा शहर के एक जाने-माने कोचिंग संचालक द्वारा अपने ही संस्थान की एक छात्रा का यौनशोषण करने के मामले ने जिले में सनसनी फैला दी है। शिक्षा के मंदिर में हवस का खेल करने का खुलासा तब हुआ जब यह 24 मई को नवीन मेहता बीएचयू में इंट्रेंस टेस्ट दिलाने के लिए पांच लड़कियों के साथ बनारस गया था। इस दौरान उसका एक मोबाइल फोन घर पर छूट गया था। नवीन का मासूम बेटा उस मोबाइल से गेम खेल रहा था। मोबाइल देखने के दौरान एक वीडियो पर उसके बेटे की नजर पड़ी जिसे उसने प्ले कर दिया। बेटा बिल्कुल छोटा है इस वजह से उसे कुछ समझ नहीं आया और वह वीडियो को लेकर मां के पास पहुंचा और कहा कि मां ये वीडियो में पापा क्या कर रहे हैं? मां ने जब वीडियो देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। वीडियो देख पत्नी नवीन की सच्चाई जान गई। उसने आस-पड़ोस के लोगों को वीडियो दिखाया।


वीडियो देखने के बाद पत्नी डर गई।उसे डर था कि पति उसे छोड़कर दूसरी शादी कर सकता है। अगर  ऐसे में बाधा बनने पर उसे रास्ते से हटा भी सकते हैं। उसने पुलिस अधिकारी को वीडियो उपलब्ध कराते हुए अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई। यह वीडियो किसी स्तर से वायरल हो गया। महिला ने अपने पति से बात की। इसके बाद उसने वीडियो में दिख रही लड़की से भी बात की। वह नवीन के साथ वाराणसी में थी।महिला ने पिछले दिनों पुलिस अधिकारी को वीडियो उपलब्ध कराते हुए अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई।


वीडियो में दिख रही नाबालिग लड़की के पिता की शिकायत पर कोचिंग संचालक नवीन के खिलाफ सोमवार को नगर थाना में एफआईआर दर्ज कर ली है। नवीन पर पॉस्को एक्ट के साथ आईपीसी की धारा 376सी, 366ए और आईटी एक्ट भी लगाई गई है। लड़की के पिता ने कहा कि नवीन की पत्नी ने फोन कर बताया कि उसकी लड़की और उसके पति का एक वीडियो है, जो उसके पास है। पुलिस ने कोचिंग संचालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

नवीन मेहता के यौन शोषण की शिकार नाबालिग का नवादा सिविल कोर्ट में बयान दर्ज कर दिया गया है। सिविल कोर्ट के प्रथम अपर जिला और सत्र न्यायाधीश ओम प्रकाश श्रीवास्तव के न्यायालय में नाबालिग लड़की को कोर्ट में प्रस्तुत किया गया।कोर्ट के आदेश पर तृतीय एसीजेएम आनंदिता सिंह के न्यायालय में उसका बयान दर्ज कराया गया।नगर थानाध्यक्ष अंजनी कुमार ने बताया कि नाबालिग का सदर अस्पताल में मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है।


इस संबंध में सदर एसडीओ राजेश कुमार ने बताया था कि जानकारी के मुताबिक, नवादा शहर में नटराज सिनेमा हॉल के समीप नवीन कुमार मेहता नामक एक व्यक्ति राज केमेस्ट्री कोचिंग चलाता है। इसमें दर्जनों छात्र-छात्राएं पढ़ने आते हैं। कोचिंग परिसर में घटना को अंजाम दिया गया है।पहले वायरल वीडियो में कोचिंग संचालक रंग-अबीर से सना हुआ है। इससे पता चल रहा है कि यह वीडियो होली के समय संस्थान में आयोजित होली मिलन समारोह के दौरान बनाया गया होगा।इसमें एक छात्रा को नशा खिला कर उसका यौनशोषण करते हुए दिखाया गया है। वीडियो में दिखाया गया है कि छात्रा नशे की हालत में बेसुध पड़ी है।इसके बाद संस्थान के संचालक द्वारा उसके साथ किये गये यौनशोषण का वीडियो बनाया गया।


इतना ही नहीं, उस वीडियो से ब्लैकमेलिंग कर एक बार फिर उसी छात्रा के साथ दुष्कर्म कर उसका भी वीडियो बना लिया गया। इस वीडियो में भी छात्रा मजबूर व असहाय दिख रही है। बताया जाता है कि कोचिंग संचालक की यह नयी करतूत नहीं है। मामला जब खुलने लगा, तब उसके करतूतों से परदा भी उठने लगा है। इस तरह वह अन्य कई छात्राओं के साथ छेड़छाड़ व अभद्र व्यवहार कर चुका है। पढ़ाई के आगे मजबूर छात्राएं उसका विरोध नहीं कर पाती थीं। यही वजह है कि कोचिंग संचालक के मंसूबे बढ़ते गये।

वही “नवादा के नीच” नवीन के करतूत से शर्मशार और खुद को घर मे कैद रहने को मजबूर पिता जितेन्द्र मेहता ने कहा कि उसे उचित सजा मिलनी चाहिए। ऐसे व्यक्ति को सजा नहीं मिलेगी तो समाज दूषित हो जाएगा। वही घटना के खुलासे के बाद गोनावा के ग्रामीणों ने कहा कि नवीन का अपने माता-पिता के साथ भी व्यवहार अच्छा नहीं था साथ ही पत्नी से भी उसका अच्छा रिश्ता नहीं था। वो अक्सर सभी को अपने पैसे की धौस जमाते हुए चीखता चिल्लाता रहता था।

Comments are closed.