बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

खुलासा (EXclusive वीडियो) सनोज यादव का सच-घड़ियालु आंसू बहाकर खुद को बताया मजलूम,राजद से निकाले जाने पर रचा ढोंग

286

पटना Live डेस्क। सूबे के स्वस्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव पर सनसनीखेज आरोप लगाकर समाचार के विभिन्न माध्यमो पर छा जाने कोशिश में सनोज यादव औंधे मुंह गिर गए है। साजिशन तेजप्रताप पर गम्भीर आरोप लगाकर खुद को पीड़ित दिखाने की कोशिश के तहत  टीवी पर घकड़ियालु आंसू बहाने का करतब अब सनोज यादव पर भारी पड़ता दीख रहा है। खुद को मजलूम बताते वाले आरजेडी के कार्यकर्ता सनोज यादव का सच बेहद चौकाने वाला है।सनोज यादव की छवि बेहद आक्रामक,दबंग और विवादास्पद रहा है।खुद को मीडिया में मजबुर और मजलूम दिखा रहे सनोज अपने सियासी रसूख की बदौलत अक्सर गुंडई की धमक का खुलेआम मुजाहिरा करते रहते है। लेकिन यह वीडियों उनके पार्टी के अंदर की भी दबंगई और गुंडागर्दी का खुलेआम सुबूत है। जिस इफ्तार की चर्चा अपने आरोप में सनोज कर रहे है। साथ ही पार्टी अध्यक्ष का उल्लेख्य कर रहे उसी आयोजन की बैठक में सनोज की गुंडागर्दी का सच खुद देखिये …धमकी खुद दे रहे अध्यक्ष को ही “ज्यादा डिस डैस मत कीजिये”।अध्यक्ष की बात सुन नही रहे है।।                                              इसी वाकये के बाद पार्टी ने अध्यक्ष से बदलसलूकी और धमकाने के आरोप में सनोज को 22 जून को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। राजद से निकाल बाहर किये जाने से लगने वाले झटके और सियासत में शून्य होने के डर से सनोज ने साजिशन एक नई कहानी गढ़ी और आरोप सीधा तेजप्रताप पर ही चस्पा कर दिया ताकि इसका राजनीतिक लाभ लिया जा सके। ऐसा दावा लगातार राजद के विभिन्न नेताओं द्वारा किया जा रहा है। खैर आप वीडियों देखे और खुद तय करे सनोज का असली चेहरा कौन सा है ।

Comments are closed.