बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG News (वीडियो) कैसे सुरक्षित रहे राजधानी? जब DM और SSP ब्रीफ़िंगी में सोयेंगे पुलिस अधिकारी? देखिए

236

पटना Live डेस्क। सूबे में अपराध की बढ़ती वारदातों के मद्देनजर दुर्गोत्सव पर्व को लेकर विशेष सुरक्षा प्रबंध और भीड़ मैनेजमेंट को लेकर पुलिस कर्मियों और जिला प्रशासन से जुड़े लोगों को जिलाधिकरी और एसपी सयुक्त ब्रीफिंग कर रहे है। इसी के तहत पटना के बापू सभागार में दुर्गा पूजा को मद्देनजर रखते हुए संयुक्त ब्रीफ़िंग की व्यवस्था की गई। जिलाधिकारी कुमार रवि के साथ एसएसपी मनु महाराज तथा पटना जिला प्रशासन के पदाधिकारि मौजूद रहे।

               जिसमे भीड़ और सुरक्षा को लेकर सारे तथ्यों पर नजर डालते हुए पटना की विधि व्यवस्था सुदृढ़ करने पर बल दिए गया। ताकि दुर्गा पूजा के भक्तों और श्रद्धलुओं को किसी तरह की परेशानी ना हो। इसको लेकर पटना जिला प्रशासन और एसएसपी समेत सभी पदाधिकारियों ने अपने तरीके से तमाम तथ्यों को पुलिस अधिकारियों से साझा कर उन्हें विधि व्यवस्था में परिवर्तन की जानकारी दी।                          
राजधानी स्थित  बापू सभागार में दशहरा पर्व को लेकर डीएम एसएसपी समीक्षा ब्रीफिंग के दौरान अजीब नज़ारा दिखा जब जिला प्रशासन के अधिकारी बोल रहे थे तो वही उपस्थित थानेदार कुर्सियों पर बैठे बैठे ही सोते दिखाई दे रहे थे। हद तो तब हो गई जब कई पुलिसलोग सेल्फी सेल्फी लेते हुए भी नजर आए कई लोग आराम फरमाते नजर आ रहे हैं।

Comments are closed.