बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG News (वीडियो) पटना में मारूगंज बड़ी देवी जी के पट खुले,दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

757

बृजभूषण कुमार, ब्यूरो प्रमुख, पटना सिटी

पटनासिटी के ख्यातिनाम मारूगंज बड़ी देवीजी का पट खुला,माता केे दर्शन व पूजन को उमडी भीड़

पटना Live डेस्क। राजधानी पटना में नवरात्र के षष्टि को मां कात्यायनी की पूजा के साथ ही पूजा पंडालो में माता दुर्गा का पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ दर्शन व पूजन को उमड़ पड़ी है। वही पटना सिटी के मशहूर  ऐतिहासिक ख्यातिनाम मारूफगंज मंडी स्थित बड़ी देवीजी की वैदिक मंत्रो उचारण द्वारा पूजा सम्पन्न होने के बाद एक दिन पूर्व षष्ठी को ही पट खुल गया है।
वही माँ का पट खुलते ही श्रद्धालु में खास उत्साह देखने को मिल रहा है। माँ के दर्शन के खातिर भीड़ उमड़ पड़ी है। बड़ी देवी का पट खुलने साथ-साथ दलहट्टा का मझली देवी माँ और नन्दगोला का छोटी देवी माँ का पट भी खुल गया है। श्रद्धालु माँ दुर्गा की पूजा अर्चना में जुट गए है।                          
बताया जाता है एक माह पूर्व से ही कलकत्ता से बुलाये गए कारीगरों द्वारा मारूफगंज मंडी की बड़ी देवी जी की प्रतिमा बनाई जाती है। साथ ही बंगाली पद्धति से षष्ठी को हीयहाँ के तीनों माँ की पूजा अर्चना की जाती है। जहाँ दूर-दूर से हजारो की संख्या में श्रद्धालु माँ के दर्शन करने आते है। पूरी आस्था और विश्वास के साथ माँ दुर्गा की पूजा अर्चना करते है। वही श्रधालू  माँ दुर्गा से अपने परिवार के लिए सुख शांति की कामना करते है।श्रद्धालुओ की माने तो  सच्चे मन से पूजा करने वाले सभी भक्तो की पुकार माँ सुनती और उसकी मनोकामना को भी पूर्ण करती है।            
वही पटना और आस पास के इलाके में अधिकतर पंडालों में मां के पट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए मंगलवार यानी आज खोल दिए जायेंगे। वही विभिन्न पूजा समितियों द्वारा विभिन्न इमारतों और मंदिरों की तर्ज पर पंडालो का निर्माण कराया गया है। साथ ही लाइटिंग की भी बेहद खूबसूरत कारीगरी कर उसको विभिन्न तरीके से मन मोहक आकार और प्रकार दिया गया है।

Comments are closed.