बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

बड़ी खबर – मुख्यमंत्री आवास में तैनात पुलिसकर्मी की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत

490

पटना Live डेस्क। बिहार की राजधानी पटना में सड़क दुर्घटना में अभी अभी मुख्यमंत्री आवास में तैनात पुलिस कर्मी अशोक रजक की हुई मौत। मिली जानकारी के अनुसार मकतूल अशोक घर से बाइक पर सवार होकर ड्यूटी के लिए सीएम आवास जा रहे थे।                                             इसी दौरान अनीसाबाद पोस्टऑफिस के समीप तेज रफ्तार वाहन के चपेट में आकर बाइक दुर्घटना ग्रस्त हो गई और अशोक की दर्दनाक मौत हो गई,स्थानीय लोगो ने पुलिस को दुर्घटना की जानकारी दी।                                             वही मिली जानकारी के अनुसार मकतूल के बाइक को बेहद तेज रफ्तार से जा रहे एक चार सौ सात वाहन ने पीछे से जबरदस्त ठोकर मार दी। ठोकर लगने से वो बाइक से गिरे और उनकी तत्काल मौत हों गई।
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुँची गर्दनीबाग थाना पुलिस शव को कब्ज़े में लेकर,शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच रवाना कर दिया है। वही घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है।

 

Comments are closed.