बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

Super Exclusive -(पर्दाफ़ाश) पटना में बाइकर्स गैंग में गैंगवार का सच- सरगना की “गर्लफ्रेण्ड” का खुल्ला ऐलान, शुभांकर का जवाब फिर धाय धाय और बेचारा अंकुर शर्मा

368

पटना Live डेस्क। पटना पुलिस के बाइकर्स गैंग को जड़ से खत्म कर देने के दावे की धज़्ज़िया उड़ाते हुए बुधवार की शाम राजधानी के पॉश इलाके बोरिंग रोड में बाइकर्स गैंग ने एक बार फिर अपनी बादशाहत और दहशत को साबित करने खातिर सरेशाम सरेराह  ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए छात्र नेता को गोली मार दी और फरार हो गए। बाइकर्स गैंग की यह न कोई पहली दुःसाहसीक वारदात है न ये आखरी होने का दावा किया जा सकता है। लेकिन इस घटना ने पटना पुलिस के दावे यानी बाइकर्स के खौफ को खत्म करने के दावे पर इस घटना ने प्रश्न तो जरूर खड़े कर दिए है।
सरेआम हुई इस खूंरेजी की घटना के बाबत चश्मदिदों ने बताया कि अमूमन हर दिन की तरह बुधवार को भी बोरिंग रोड के सहदेव महतो मार्ग मोड़ के समीप चाय दुकान पर लड़के-लड़कियां दुकान के बाहर खड़े होकर चाय पी रहे थे। सभी आपस मे मशगूल थे और चाय की चुस्कियां ले रहे थे। पुलिस की मानें तो अपराधी कार से चाय दुकान के पास आया।वहां शुभांकर सरकार, अंकुर सहित अन्य लड़के एक साथ खड़े थे।निशु ने शुभांकर पर गोली चलाई, जो अंकुर को लग गई।

वहीं अंकुर ने हमलावरों की पहचान करने से इन्कार किया है।उसका कहना है कि वह अकेले चाय पीने के लिए गया था।उसके पास कौन लड़के थे, इसकी जानकारी उसे नहीं है। थाना पुलिस फायरिंग करने वाले को स्विफ्ट कार पर सवार बताया रही है।जबकि अंकुर के मुताबिक हमलावर बाइक पर था। चश्मदीद भी बाइक सवार बदमाशों की बात कही है।         गोली की आवाज सुनकर थाने के एएसआइ नरेश मंडल और डॉल्फिन मोबाइल संख्या सात की टीम मौके पर पहुंच गई। लहूलुहान हालत में अंकुर को पीएमसीएच भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी है। गोली उसके पेट में अटक गई है।खैर,अब अंकुर शर्मा अस्पताल में इलाज़रत है।                                                        शानु नही निशु खान ने चलाई गोलीपटना पुलिस गोलीबारी के लिए शानु खान का नाम ले रही है लेकिन पटना Live की तफ्तीश में जो सूत्रों ने बताया है वो ये है कि शानु नही निशु खान नामक लड़के ने जो समनपुरा का रहने वाला है ने गोली चलाई है। निशाने पर किंग्स ऑफ पटना के शुभांकर सरकार था। चुकी शुभांकर ने निशु को फेसबुक पर 16जनवरी को धमकी दी थी। बौखलाए निशु ने महज़ कुछ घंटों के अंदर ही शुभांकर पर कातिल हमला कर उसको जवाब देने की कोशिश वे तहत फायरिंग की पर गोली…..

 वो सच …… लड़की की वजह से छिड़ी है जंग

अब तक आप ने इस घटना के बाबत ये सच विभिन्न माध्यमों से पढ़ लिया है। लेकिन इस खूंरेजी का सच बेहद रोचक और लंबे समय से चले आ रहे शह मात के खेल जैसा है। कहानी पूरी फिल्मी है। कुख्यात बाइकर्स गैंग किंग्स ऑफ पटना के सरगनाओं में शुमार शुभांकर सिंह उर्फ सरकार जो खुद को चॉकलेटी कहता है। बाकायदा इसको अपने फेसबुक पेज पर लिखता भी है को राजीव नगर की एक लड़की पसंद आ जाती है। वो लड़की को दबंगई दिखाकर दोस्ती करने खातिर कहता है, लेकिन लड़की मना कर देती है। दोनों के बीच फेसबुक पर कमेंटबाजी का सिलसिला चल पड़ता है। और फिर बात दूर तलक चली जाती है।                                  फेसबुक की जंग और सड़क पर धाय धाय  अचानक एक दिन एक अन्य बाइकर्स गैंग के समनपुरा निवासी सरगना निशु खान की एंट्री होती है। ये वही निशु खान है जिसे तकरीबन 8 महीने पहले पटना एसएसपी मनु महाराज ने खुद दबिश देकर मय हथियार गिरफ्तार किया था। अब वो जमानत पर रिहा हो चुका है। इधर, शुभांकर और लड़की के बीच तल्खी लगातार बढ़ती जाती है। लड़की अब निशु खान की महबूबा बन चुकी है।लेकिन शुभांकर अभी भी लड़की पर कमेंट करता है। एक दिन लड़की ने शुभांकर की बदतमीजियों से तंग आकर खुल्ला ऐलान कर दिया और जो लिखा … पढ़िए

  लड़की द्वारा खुल्ला धमकाने और अपने बॉयफ्रेंड की दबंगई का बखान और जमकर गालीगलौज से बौखलाए शुभांकर ने सीधे सीधे लड़की के बॉय फ्रेंड निशु खान को ही चैलेंज करते हुए उसको धमकी दे दी। फिर क्या था अब बारी निशु खान की थी उसने जो जवाब दिया राजधानी सन्न रह गई और पटना पुलिस के माथे पर पसीना आ गया है। वही, दो सरगनाओं की लड़ाई बेचारा एक लड़का गलत समय पर चाय पीने के चक्कर मे गोली खाकर बिस्तर पर पड़ा है। तो पटना पुलिस अपराधियो को दबोचने ख़ातिर दौड़ रही है।

 

 

Comments are closed.