बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

Exclusive (वीडियो) हद है ! जिसको खदेड़ खदेड़ कर मारी गई 4 गोलिया उसे ही अस्पताल की बेड पर पटना पुलिस ने लगा दी बेड़ियां

360

पटना Live डेस्क। पटना पुलिस जो न कर दे वो कम है। अक्सर अपने करतबों से वरीय अधिकारियों को शर्मशार कर देने वाली पटना की पुलिस ने फिर एक बार ऐसी करतूत की है जो न तो कानून की नज़र सही है ना ही किसी भी तरह से उचित कहा जा सकता है।

पहले आप यह वीडियों देखिए …

अब हम आपका इस शख्स से परिचय करा देते है। ये कोई दुर्दांत अपराधी नही है। मूल रूप से बिहाशरीफ का रहने वाला है।इसका नाम सुनील कुमार है। उम्र लगभग 30 साल। ये ऑटो चलाता है। सिटी इलाके के भीतरी बेगमपुर में किराए के मकाम में रहता है। नशे का आदी है। इसे 23 तरीख की रात 8 बजे के आसपास यानी महज 36 घंटे पहले पटना साहिब स्टेशन के पास इसे दौड़ा दौड़ा कर 4 गोलिया मारी गई थी। कारण खुद सुन लीजिए…

वही दूसरी तरफ मिली जानकारी के अनुसार गोलीबारी में घायल युवक सुनील मूल रूप से बिहारशरीफ का रहने वाला बताया जा रहा है। जो किराये के मकान में पटनासिटी इलाके में रहता है। सुनील पूर्व में आपराधिक वारदात में आरोपी बनकर जेल की यात्रा कर चुका है। घटना के बाबत सुनील का कहना है कि …. सारी घटना का कारण उसके उजले ट्राउजर पर पानी पड़ना रहा…वही अपने बयान में सुनील ने भीम और शैंकी का नाम भी बताया है जिन्होंने उसे दौड़ा दौड़ा कर गोलिया मारी, साथ ही पटना पुलिस के नशे के खिलाफ मुहिम और पेट्रोलिंग का सच भी सुनील ने खोल कर रख दिया है…..सुने सुनील के मौत से इनकाउंटर का पूरा सच …

Comments are closed.