बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

बड़ी खबर (वायरल वीडियो) बिहार के रोसड़ा में उपद्रवियों ने मस्जिद पर लहराए भगवा झंडे, पत्थरबाजी में एएसपी का फूटा सर

491

पटना Live डेस्क। बिहार के समस्तीपुर जिला के रोसड़ा में मंगलवार की सुबह दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच स्थिति तनावपूर्ण हो गई। यह तनाव उस समय और बढ़ गया जब प्रतिमा विसर्जन के दौरान गुदरी चौक स्थित मस्जिद के निकट कतिपय शरारती तत्वों ने प्रतिमा पर जूता-चप्प्ल फेंक दिया।दो सम्प्रदाय के बीच उत्पन तनाव को लेकर दरभंगा कमिश्नर, डीआइजी, डीएम, एसपी के आदेश पर रोसड़ा पुलिस छावनी में तबदील हो गया है। साथ ही अनुमंडल में धारा 144 लगा दिया गया है।
इसके बावजूद भी श्रद्धालुओ ने शांतिपूर्ण प्रतिमा विर्सजन कर घर लौट जाने का काम किया। मंगलवार को जब इस घटने की जांच की जा रही थी, तो इसी बीच कुछ शरारती लोग फिर पत्थर फेंकने का काम किया जिसे लेकर तनाव बढ गया।घटना के सुचना पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक दीपक रंजन,एएसपी संतोष कुमार सहित कई थानों के पुलिस अधिकारी पुलिस बल के साथ कैम्प कर रहे है। इसी बीच दोनो पक्षो के तरफ से किये गये पथराव की घटना में एसपी दीपक रंजन, एएसपी संतोष कुमार,रोसड़ा थाना प्रभारी बृजनंदन मेहता सहित आधे दर्जन पुलिस के साथ दर्जनभर लोग घायल होने का समाचार प्रकाश में आया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुरे रोसड़ा में धारा 144 लगा दिया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामला नियंत्रण में है। और दोनो पक्षो के बीच शांतिवार्ता की जा रही है। जिलाधिकारी एंव पुलिस अधीक्षक ने शांतिव्यवस्था कायम करने केलिये रोसरा अनुमंडल के सभी रास्ते को पुलिस बल तैनात कर शिल कर दिया गया है। बताया जाता है कि रोसरा से चलनेवाली ट्रेन को वही रोक दिया गया है जिसे  अगले आदे के बाद परिचालन किया जायेगा। सूचना फैलते ही गुदरी चौक पर हजारों लोगों की भीड़ जुट गई। सभी लोग प्रतिमा पर जूता-चप्पल फेंकने वालों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। सूचना पर एसडीओ और डीएसपी समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ गुदरी चौक पहुंचकर लोगों को शांत कराने में जुटे हुए हैं।
एसडीओ ने मामले को तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रित बताया है। इस बीच एक पक्ष के लोगों ने रोसड़ा-खगड़िया रेलखंड में रोसड़ा स्टेशन के समीप एक सवारी गाड़ी का परिचालन ठप कर दिया वहीं शहर में मूर्ति विसर्जन करने वाले लोगों में शामिल उपद्रवियों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी।
इससे घटनास्थल पर पहुंचे दलसिंहसराय एएसपी संतोष कुमार का सर फट गया। जख्मी हालत में उन्हें रोसड़ा अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गयाजहां उनकी चिकित्सा की जा रही है।
वही दूसरी तरफ कुछ उपद्रवियों ने मस्जिद पर भगवा झंडे लहराए। मिली जानकारी के अनुसार, जिले के रोसड़ा कस्‍बे में कुछ शरारती तत्‍व जामा मस्जिद पर जुट गए और उसपर चढ़कर भगवा झंडे लगा दिए। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में एक युवक मस्जिद की मीनार पर चढ़कर भगवा झंडा लहराता दिख रहा है। मिली जानकारीA के अनुसार, प्रशासन इस पूरी घटना के दौरान मूकदर्शक बना रहा। इस पूरी घटना को औरंगाबाद में रामनवमी जुलूस के दौरान हुए विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है।
दरअसल रोसड़ा के गुदरी बाजार स्थित मस्जिद के पास से सोमवार को माता दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन को जा रही थी। तब किसी शरारती तत्व ने मूर्ति की ओर चप्‍पल फेंक दी। इसी के विरोध में मंगलवार सुबह सैकड़ों लोग मस्जिद के पास इकट्ठा होकर आरोपी की बलि देने की मांग करने लगे। आस-पास के इलाकों से भी लोग यहा इकट्ठा हो रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस पड़ोसी जिलों से फोर्स का बंदोबस्‍त कर रही है क्‍योंकि हालात कभी भी बिगड़ने की आशंका है। स्कूलों में छुट्टियां दे दी गयी हैं।

Comments are closed.